वीकली एक्सपायरी को बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी के बीच इन 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने से होगी तगड़ी कमाई

HUL पर मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 2700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 43 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 60 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 29 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 01, 2023 पर 11:37 AM
Story continues below Advertisement
Bharat Wire Ropes पर आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से 188 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वीकली एक्सपायरी के दिन निचले स्तरों से बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी 18550 के ऊपर पहुंच गया। बैंक निफ्टी भी करीब 200 प्वाइंट सुधरा। मेटल को छोड़कर सभी सेक्टर्स में रौनक नजर आ रही है। कच्चे तेल में गिरावट से पेंट और OMCs के शेयरों में रौनक देखने को मिली। एशियन पेंट करीब 2% चढ़ा। इसक साथ ही पिडिलाइट, बर्जर पेंट्स में भी रौनक नजर आई। ऐसे बाजार में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने एचयूएल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि गौरव बिस्सा ने हैवेल्स में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा आशीष बहेती ने कोलगेट पर दांव लगाया। जबकि आशीष माहेश्वरी ने भारत वायर रोप्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः HUL

    मानस जायसवाल ने HUL के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 2700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 43 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 60 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 29 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Havells Future


    गौरव बिस्सा ने Havells पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Havells में 1348 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1390 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1310 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Broker's Radar: अपोलो अस्पताल, भारती एयरटेल, प्रेस्टीज एस्टेट्स, टोरेंट फार्मा, सिटी यूनियन बैंक पर ब्रोकरेजेज ने खेला दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Colgate

    आशीष बहेती ने Colgate पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Colgate में 1614 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1650 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1590 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Bharat Wire Ropes

    आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से Bharat Wire Ropes का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Bharat Wire Ropes के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 188 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।