Get App

HUL Q3 Results: हिंदुस्तान यूनिलीवर का शुद्ध मुनाफा बस 0.56% बढ़ा, बाजार की उम्मीदों से कमजोर नतीजे

HUL Q3 Results: हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सपाट रहा है। कंपनी ने शुक्रवार 19 जनवरी को बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका स्टैंअलोन शुद्ध मुनाफा 2,519 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले इसी तिमाही में रहे 2,505 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे से महज 0.55 फीसदी अधिक है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 19, 2024 पर 4:35 PM
HUL Q3 Results: हिंदुस्तान यूनिलीवर का शुद्ध मुनाफा बस 0.56% बढ़ा, बाजार की उम्मीदों से कमजोर नतीजे
HUL Q3 Results: हिंदुस्तान यूनिलीवर के तिमाही नतीजे बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहे

HUL Q3 Results: हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सपाट रहा है। कंपनी ने शुक्रवार 19 जनवरी को बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका स्टैंअलोन शुद्ध मुनाफा 2,519 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले इसी तिमाही में रहे 2,505 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे से महज 0.55 फीसदी अधिक है। वहीं तिमाही आधार पर इसके मुनाफे में 7.28 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई क्योंकि सितंबर तिमाही में इसने 2,717 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

कंपनी का कुल रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में 0.38 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 14,928 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 14,986 करोड़ रुपये रहा। FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में 0.6 फीसदी गिरा क्योंकि सितंबर तिमाही में इसका रेवेन्यू 15,027 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही में कंपनी का टोटल इनकम 15,473 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 15,456 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.1 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) सालाना आधार पर 0.10 फीसदी बढ़कर 23.7 प्रतिशत हो गया। पिछली तिमाही की तुलना में ग्रॉस मार्जिन और एडवर्टाइजिंग एवं प्रमोशन (A&P) निवेश में क्रमशः 4 फीसदी और 2.70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने 2 प्रतिशत की अंडरलाइिंग वॉल्यूम ग्रोथ (UVG) दर्ज की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें