HUL growth plan : FMCG दिग्गज HUL की नजर प्रीमियमाइजेशन पर है। कंपनी ने अपने एनालिस्ट मीट के दौरान प्रीमियमाइजेशन के साथ ग्रोथ के नए अवसरों पर फोकस करने की बात कही है। कंपनी का कहना है कि सभी कैटेगरी में 2-4 गुना ग्रोथ की क्षमता है। आइए कंपनी की एनालिस्ट मीट की बड़ी बातों पर डालते हैं एक नजर। आज की एनालिस्ट मीट में कंपनी ने कहा है कि उसकी सभी कैटेगिरी में 2-4 गुना ग्रोथ की क्षमता है। वहीं, कार्यकुशलता से लागत में 1 फीसदी कमी संभव है। कहां-कहां प्रीमियमाइजेशन संभव है? इस पर बात करते हुए कंपनी ने कहा है कि Surf Excel, Vim, Dove और Ponds में प्रीमियमाइजेशन संभव है।
