Hyundai Motor India के शेयर 5% लुढ़के, लेकिन ब्रोकरेज ने बड़ी रैली की जताई उम्मीद

Hyundai Motor India Share price: कमजोर तिमाही नतीजों के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने हुंडई पर 'Buy' की सिफारिश बरकरार रखी है, जिसका टारगेट प्राइस ₹2472 प्रति शेयर है। इसका मतलब है कि मौजूदा प्राइस के हिसाब से कंपनी के शेयरों में करीब 42 फीसदी की तेजी की संभावना है

अपडेटेड Nov 13, 2024 पर 3:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Hyundai Motor India के शेयरों में आज 13 नवंबर को 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है

Hyundai Motor India share: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के शेयरों में आज 13 नवंबर को 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। यह स्टॉक BSE पर इस समय 3.67 फीसदी गिरकर 1739.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। स्टॉक ने आज की गिरावट के साथ 1713.25 रुपये के निचले स्तर को छू लिया। दरअसल, कंपनी ने हाल ही में FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसके बाद इसमें जमकर बिकवाली हो रही है। आज की गिरावट के साथ इसका मार्केट कैप घटकर 1.41 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1968.80 रुपये है।

Hyundai Motor India पर एक्सपर्ट्स की राय

कमजोर तिमाही नतीजों के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने हुंडई पर 'Buy' की सिफारिश बरकरार रखी है, जिसका टारगेट प्राइस ₹2472 प्रति शेयर है। इसका मतलब है कि मौजूदा प्राइस के हिसाब से कंपनी के शेयरों में करीब 42 फीसदी की तेजी की संभावना है।


नोमुरा के अनुसार Q2 EBITDA मार्जिन काफी हद तक अनुमान के मुताबिक रहा। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि अगले साल ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए नई कैपिसिटी होगी और FY25-27 में आय में 17% CAGR का अनुमान है। नोमुरा ने यह भी कहा कि शेयर की कीमत FY27 के लिए अनुमानित पी/ई (प्राइस-टू-अर्निंग) से 18 गुना अधिक है।

एमके ने एक नोट में कहा कि ऑटोमेकर भारत में मजबूत स्थिति में है, हालांकि, अगले 9-12 महीनों में प्रमुख लॉन्च की कमी, मामूली 5% कैपिसिटी CAGR, हायर रॉयल्टी कॉस्ट और कम ट्रेजरी इनकम से FY24-27E के दौरान EPS CAGR के 4% तक सीमित रहने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज ने कहा कि वह हुंडई मोटर के मुकाबले मारुति सुजुकी इंडिया को तरजीह देता है, क्योंकि मारुति ने ऑपरेशन और फाइनेंशियल मेट्रिक्स में प्रोग्रेस की है। ब्रोकरेज ने वीक डिमांड आउटलुक को देखते हुए अपने FY25, FY26 और FY27 EPS अनुमानों में 2.5% की कमी की है। Emkay ने ₹1750 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस को बरकरार रखते हुए अपनी 'Reduce' रेटिंग को बनाए रखा है।

कैसे रहे Hyundai Motor India के तिमाही नतीजे

सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 16 फीसदी घटकर 1,375 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि घरेलू और एक्सपोर्ट्स मार्केट में कमजोर बिक्री के चलते उसका मुनाफा प्रभावित हुआ। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 7.5 फीसदी घटकर 17,260 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 18,660 करोड़ रुपये रहा था। शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद हुंडई मोटर का यह पहला तिमाही नतीजा है। हुंडई मोटर इंडिया ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसकी घरेलू बिक्री 5.75 फीसदी घटकर 1,49,639 यूनिट्स रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,58,772 यूनिट्स रही थी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।