दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 8 फीसदी और मुनाफा 16 फीसदी घटा है। EBITDA पर भी 10 फीसदी का दबाव रहा। जबकि मार्जिन में 30 bps की कमी रही। बता दें कि शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद हुंडई मोटर का यह पहला तिमाही नतीजा है। हालांकि 19 नवंबर को हुंडई मोटर (HYUNDAI MOTOR) के शेयर इंट्राडे में 5 फीसदी की तेजी दिखाते नजर आए। सुबह 11.30 बजे के आसपास शेयर एनएसई पर 5.20 फीसदी की बढ़त के साथ 1819.90 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा।
बता दें कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 16 फीसदी घटकर 1,375 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि घरेलू और एक्सपोर्ट्स मार्केट में कमजोर बिक्री के चलते उसका मुनाफा प्रभावित हुआ। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 7.5 फीसदी घटकर 17,260 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 18,660 करोड़ रुपये रहा था।
हुंडई मोटर इंडिया ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसकी घरेलू बिक्री 5.75 फीसदी घटकर 1,49,639 यूनिट्स रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,58,772 यूनिट्स रही थी।
ऐसे में कंपनी के नतीजे और ग्रोथ आउटलुक पर बात करते हुए कंपनी के COO, तरुण गर्ग ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद मार्जिन अनुमान से अच्छे रहे। H1 में EBITDA मार्जिन 13% से ज्यादा रहा है। हीटवेव, मॉनसून बढ़ने से मांग पर असर रहा। जियो पॉलिटिकल टेंशन से भी मांग पर असर दिखा है। Premiumization, लागत घटाने से मार्जिन को सपोर्ट मिला।
उन्होंने आगे कहा कि हर साल SUV का योगदान बढ़ रहा है। SUV का योगदान 60% से बढ़कर 68% हुआ। सितंबर में SUV का योगदान 70% तक पहुंचा। नई ALCAZAR का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। CNG का मार्केट 17% से बढ़कर 28% पहुंचा है। कंपनी जल्द CRETA EV भी लॉन्च करेगी। 80 देशों में कंपनी गाड़ियां एक्सपोर्ट करती है। अफ्रीका में अभी EXTER का लॉन्च किया। नई ALCAZAR का भी जल्द एक्सपोर्ट करेंगे। पुणे प्लांट शुरू होने पर 1.26 लाख यूनिट उत्पादन बढ़ेगा।
CRETA EV के लॉन्च को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि CRETA EV का लेकर कंपनी को काफी उम्मीद है। बैटरी पैक के लोकलाइजेशन पर बातचीत जारी है। EXIDE के साथ सेल मैन्युफैक्चरिंग शुरू होगी। FY26 के Q1 तक 1100 चार्जिंग स्टेशन शुरु होंगे। तमिलनाडु के साथ 100 चार्जिंग स्टेशन का करार किया है। कंपनी 3 और नए EV मॉडल लॉन्च करेगी।
एक्सपोर्ट्स मार्केट पर बोलते हुए तरुण गर्ग ने आगे कहा कि 80 से ज्यादा देशों में कंपनी का एक्सपोर्ट है। कुल आय में 23% योगदान एक्सपोर्ट से आता है। एक्सपोर्ट पर कंपनी का फोकस बढ़ेगा। पुणे प्लांट शुरू होने से एक्सपोर्ट क्षमता बढ़ेगी। वहीं रूरल में डिमांड लगातार बढ़ रही है । रूरल से योगदान करीब 21% तक पहुंचा । SUV का योगदान रूरल क्षेत्रों में भी काफी बढ़ा है। देश के 84% जिलों में कंपनी का नेटवर्क है। रोड इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ने से भी रूरल मांग बढ़ी है।
फे्स्टिवल से पहले 5 हफ्ते की इन्वेटरी थी और फेस्टिवल के बाद भी 4 हफ्ते की इन्वेटरी है। कोविड के बाद से पेंटअप डिमांड मजबूत थी। चिप दिक्कतों से उत्पादन में कमी थी। पिछले 3-4 महीने में कई आकर्षक ऑफर दिए है। EXTER, NEOS में ड्यूल सिलेंडर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
ब्रोकरेज फर्म भी है बुलिश
गौरतलब है कि 22 अक्टूबर को शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग सुस्त रही थी। BSE पर ये शेयर 1.5 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था। जबकि 1960 के इश्यू प्राइस के मुकाबले NSE पर ये स्टॉक 1,934 रुपए पर लिस्ट हुआ था। कमजोर तिमाही नतीजों के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने हुंडई पर 'Buy' की सिफारिश बरकरार रखी है, जिसका टारगेट प्राइस 2472 रुपये प्रति शेयर है। हाल ही में ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी और इसके लिए 2235 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।