मनीकंट्रोल के एनलिस्ट कॉल ट्रैकर से पता चलता है कि प्राइवेट सेक्टर का दिग्गज बैंक आईसीआईसीआई बैंक जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2FY24)के मजबूत नतीजों के दम पर बैंकिंग सेक्टर में दलाल स्ट्रीट का टॉप बनकर उभरा है। जबकि कोटक महिंद्रा बैंक अपने मैनेजमेंट में हुए फेरबदल के चलते नवंबर में विश्लेषकों के बीच सबसे कम पसंद किया जाने वाला स्टॉक रहा है। नवंबर में, लगभग 16 ब्रोकरेज ने कोटक महिंद्रा बैंक को 'होल्ड' कॉल दी है। वहीं, 5 ने इस स्टॉक को 'सेल' कॉल दी है। जबकि 23 विश्लेषकों ने इस स्टॉक को 'बॉय' कॉल दी है। दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक को 48 ब्रोकरेज ने 'बॉय' कॉल और 3 ने 'होल्ड' कॉल दी है। जबकि स्टॉक को कोई 'सेल' रेटिंग नहीं मिली है। नवंबर आंकड़ों से पता चलता है कि 94.12 फीसदी ब्रोकरेज ने आईसीआईसीआई बैंक में तेजी की उम्मीद जताई है।
उदाहरण के लिए, एमके ग्लोबल के विश्लेषकों ने मैनेजमेंट में हुए बदलाव से संबंधित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए, कोटक महिंद्रा बैंक के लिए टारगेट प्राइस मल्टिपल को 2.8x जून-25ई एबीवी से घटाकर 2.6x सितंबर-25ई एबीवी कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने काउंटर को 'होल्ड' रेटिंग देते हुए 1,955 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। जबकि इसका मौजूदा बाजार भाव 1,843 रुपये है।
दूसरी तरफ जेएम फाइनेंशियल के विश्लेषकों का मानना है कि आईसीआईसीआई बैंक एसेट क्वालिटी में मजबूती और लगातार बनी तेजी के साथ FY24-25E में 2.2 फीसदी/18 फीसदी औसत RoA/RoE देने की राह पर मजबूती से बना हुआ है। ब्रोकरेज फर्म ने 1,155 रुपये प्रति शेयर (सीएमपी: 1,017 रुपये) के टारगेट के साथ काउंटर को 'बॉय रेटिंग' रेटिंग दी है।
एक महीने में ICICI बैंक के शेयरों में 8 फीसदी की तेजी आई है, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 5 फीसदी का उछाल आया है। इसके मुकाबले बैंक निफ्टी 8 फीसदी चढ़ा है।
सीएलएसए के विश्लेषकों का कहना है कि आईसीआईसीआई बैंक का इक्विटी पर रिटर्न (आरओई) दूसरे बैंकों की तुलना में सबसे अच्छा है। इस ब्रोकरेज फर्म ने ICICI बैंक को1,225 रुपये के टारगेट के साथ 'बॉय' रेटिंग दी है।
फिलिप कैपिटल के विश्लेषकों को उम्मीद है कि ICICI बैंक के रिटर्न ऑन रिस्क एसेट में निरंतर सुधार देखने को मिलेगा जो पहले से ही इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है। ब्रोकरेज फर्म ने ICICI बैंक में 1,140 रुपये के टारगेट के साथ 'बॉय' रेटिंग बनाए रखी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।