ICICI Bank Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 8% बढ़ा, ₹12 के डिविडेंड को मंजूरी

ICICI Bank Q4 Results: मार्च 2026 तिमाही में नेट NPA रेशियो सालाना आधार पर कम होकर 0.33 प्रतिशत पर आ गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 0.39 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2026 के दौरान शुद्ध मुनाफा 50146.64 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

अपडेटेड Apr 18, 2026 पर 4:01 PM
ICICI Bank ने डिविडेंड के लिए अभी रिकॉर्ड डेट तय नहीं की है।

ICICI Bank March Quarter Results: प्राइवेट सेक्टर के ICICI Bank ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 8.5 प्रतिशत बढ़कर 13701.68 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 12629.58 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल इनकम एक साल पहले से लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 50584.38 करोड़ रुपये हो गई। मार्च 2025 तिमाही में यह 49690.87 करोड़ रुपये थी।

ICICI Bank ने शेयर बाजारों को बताया कि मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर उसकी कुल ब्याज आय 43275.39 करोड़ रुपये की रही। एक साल पहले यह 42430.80 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज आय 8.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 22,979.2 करोड़ रुपये हो गई, जो मार्च 2025 तिमाही में 21,193 करोड़ रुपये थी। मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.32 प्रतिशत रहा। वित्त वर्ष 2026 के दौरान बैंक की कुल स्टैंडअलोन इनकम 200,703.68 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 50146.64 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

NPA में दिखा सुधार


मार्च 2026 तिमाही में ICICI Bank की एसेट क्वालिटी में और सुधार देखा गया। ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेशियो 1.40 प्रतिशत रहा। एक साल पहले यह 1.67 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो भी सालाना आधार पर कम होकर 0.33 प्रतिशत पर आ गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 0.39 प्रतिशत था।

मार्च 2026 तिमाही के दौरान बैंक के डिपॉजिट 1,794,624.98 करोड़ रुपये के रहे। एक साल पहले ये 1,610,348.02 करोड़ रुपये के थे। एडवांसेज 1,553,892.95 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2025 तिमाही के आखिर तक 1,341,766.16 करोड़ रुपये के थे।

डिविडेंड पर भी लगी मुहर

ICICI Bank के बोर्ड ने 18 अप्रैल की मीटिंग में 12 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड को भी मंजूरी दी। इस पर बैंक की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। अभी रिकॉर्ड डेट तय नहीं की गई है। रिकॉर्ड डेट तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

HDFC Bank Q4 Results: मुनाफा 9% बढ़ा, NPA में सुधार; ₹13 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान

ICICI Bank शेयर 2 सप्ताह में 11 प्रतिशत मजबूत

ICICI Bank के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1347.50 रुपये है। बैंक का मार्केट कैप 9.65 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर 2 सप्ताह में 11 प्रतिशत मजबूत हुआ है। तिमाही नतीजे जारी होने के बाद सोमवार, 20 अप्रैल को शेयर फोकस में रहेगा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।