Get App

'शेयर बाजार में अभी मुनाफा बचाने पर दें ध्यान', दिग्गज फंड मैनेजर ने स्मॉलकैप-मिडकैप शेयरों से पूरा पैसा निकालने के बयान पर दी सफाई

ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर (CIO) एस नरेन ने हाल ही में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के बेहद महंगे वैल्यूएशन को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि वे पिछले 5 सालों में इन शेयरों से मिले मुनाफे को बचाने पर ध्यान दें। हालांकि उन्होंने भारत की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा जताया है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 12, 2025 पर 5:47 PM
'शेयर बाजार में अभी मुनाफा बचाने पर दें ध्यान', दिग्गज फंड मैनेजर ने स्मॉलकैप-मिडकैप शेयरों से पूरा पैसा निकालने के बयान पर दी सफाई
ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के एस नरेन ने कहा कि आज पैसा कमाने की नहीं, बचाने की चुनौती है

ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर (CIO) एस नरेन ने हाल ही में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के बेहद महंगे वैल्यूएशन को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि वे पिछले 5 सालों में इन शेयरों से मिले मुनाफे को बचाने पर ध्यान दें। हालांकि उन्होंने भारत की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा जताया है, लेकिन साथ में यह भी कहा कि फिलहाल मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर काफी महंगे हो चुके हैं, इसलिए निवेशकों को जोखिमों से बचने के लिए डायवर्सिफिकेशन की रणनीति अपनानी चाहिए।

नरेन की यह सफाई पिछले सप्ताह एक कार्यक्रम में दिए गए उनके बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने निवेशकों को मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों से अपना निवेश पूरी तरह से निकालने की सलाह दी थी। नरेन ने अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा, "कम से कम फरवरी 2025 तक, अधिकतर निवेशकों का फोकस अपने मुनाफे को बचाने पर होना चाहिए। जिन्होंने पिछले 5 सालों में इक्विटी या रियल एस्टेट में निवेश किया है, उन्होंने संभवतः अच्छे रिटर्न कमाए हैं।"

एस नरेन ने 2013 से 2020 तक के दौर की तुलना करते हुए कहा कि उस समय भी शेयर बाजार रिटर्न बेहद कम था। नरने ने कहा कि आज की चुनौती पैसा बनाने की नहीं, बल्कि उसे बचाए रखने की है। उन्होंने कहा, "फिलहाल मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर अत्यधिक महंगे हो गए हैं, जबकि लार्जकैप शेयर तुलनात्मक रूप से सस्ते और अधिक संतुलित नजर आ रहे हैं।"

वैल्यूएशन हुआ असमान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें