ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (ICICI Pru AMC) के शेयरों में 27 अगस्त को लगभग 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। BSE पर शेयर 3,064.55 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 4 प्रतिशत गिरावट के साथ 3092.65 रुपये पर सेटल हुआ। खबर है कि ब्लॉक डील विंडो में कंपनी के 99.2 लाख शेयरों की बिक्री हुई है। ये शेयर कंपनी की इक्विटी के लगभग 2 प्रतिशत के बराबर हैं। इस सौदे में प्रमोटर 'प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स' विक्रेता रही।
