Get App

Hexaware Technologies के शेयर में 20% तक उछाल की गुंजाइश, ICICI Securities बुलिश

Hexaware Technologies Share Price: ब्रोकरेज ने कहा कि उम्मीद है कि ऑपरेटिंग लेवरेज के कारण साल भर में कंपनी के मार्जिन में सुधार होगा। शेयर की वैल्यूएशंस आकर्षक हैं। हेक्सावेयर टेक्नोलोजिज का मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 213.80 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 10, 2026 पर 4:18 PM
Hexaware Technologies के शेयर में 20% तक उछाल की गुंजाइश, ICICI Securities बुलिश
ब्रोकरेज ने कहा कि मार्च 2026 तिमाही में Hexaware Tech के रेवेन्यू की ग्रोथ और EBIT मार्जिन कंपनी की उम्मीदों से थोड़ा बेहतर रहे।

IT सेक्टर की कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलोजिज के शेयर पर ICICI Securities बुलिश है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 580 रुपये प्रति शेयर दिया है। यह बीएसई पर शुक्रवार, 8 मई को शेयर के बंद भाव 485.90 रुपये से लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी फरवरी 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 8,750 करोड़ रुपये का था। ब्रोकरेज ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा कि जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में हेक्सावेयर टेक्नोलोजिज के रेवेन्यू की ग्रोथ और EBIT मार्जिन कंपनी की उम्मीदों से थोड़ा बेहतर रहे।

कंपनी कैलेंडर ईयर को वित्त वर्ष के तौर पर फॉलो करती है। इसने 2026 के लिए अपना लक्ष्य बरकरार रखा है कि उसकी डॉलर में कमाई कम से कम 7.6 प्रतिशत बढ़ेगी। इसके लिए अगली 3 तिमाहियों में तेज ग्रोथ की जरूरत होगी। यह मुख्य रूप से कई वेंडर कंसोलिडेशन डील्स सहित अच्छी डील बुकिंग और मैन्युफैक्चरिंग में बेहतर ग्रोथ संभावनाओं के कारण होगा।

ICICI Securities ने यह भी कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष से पैदा हुई व्यापक आर्थिक कमजोरी के कारण ट्रैवल सेक्टर में सुस्ती आई है। इससे हेक्सावेयर टेक्नोलोजिज पर कुछ हद तक असर पड़ सकता है। कंपनी एयरलाइंस, होटल्स, ट्रैवल एजेंसीज, एयरपोर्ट्स और ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स को टेक्नोलॉजी सर्विसेज देती है। ब्रोकरेज ने कहा कि उम्मीद है कि ऑपरेटिंग लेवरेज के कारण साल भर में कंपनी के मार्जिन में सुधार होगा। शेयर की वैल्यूएशंस आकर्षक हैं। इन फैक्टर्स के बेसिस पर ब्रोकरेज ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है।

Hexaware Technologies का शेयर एक साल में 30 प्रतिशत मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें