शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच निवेशकों के लिए राहत भरी खबर आई है। ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज का मानना है शेयर बाजार में जल्द ही बुल रन वापस लौटने की संभावना है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर नई शिखर को छू सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म ने निफ्टी के अपना टारगेट बदलकर 27,000 कर दिया है। वहीं सेंसेक्स के लिए उसने 90,000 के स्तर तक जाने का लक्ष्य दिया है। साथ ही ब्रोकरेज ने अर्निंग्स ग्रोथ के मोर्चे पर भी पॉजिटिव टिप्पणी की है। ब्रोकरेज ने कहा कि अगले वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) से कॉरपोरेट आय में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिलेगी।
