Get App

HDFC AMC के अच्छे Q2 रिजल्ट का असर, ICICI Securities ने बढ़ाया टार्गेट प्राइस; शेयर होल्ड करने की सलाह

HDFC AMC का मार्केट शेयर भी बढ़कर 12.4 प्रतिशत पर पहुंच चुका है। कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यु 18 प्रतिशत बढ़कर 643.1 करोड़ रुपये हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 544.7 करोड़ रुपये था। अन्य ब्रोकरेज भी कंपनी की फ्यूचर ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 14, 2023 पर 2:23 PM
HDFC AMC के अच्छे Q2 रिजल्ट का असर, ICICI Securities ने बढ़ाया टार्गेट प्राइस; शेयर होल्ड करने की सलाह
कंपनी का पिछले साल की समान तिमाही में नेट प्रॉफिट 364.1 करोड़ रुपये रहा था।

HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC AMC) के जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में HDFC AMC का नेट प्रॉफिट 20 प्रतिशत बढ़कर 437.6 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले साल की समान तिमाही में नेट प्रॉफिट 364.1 करोड़ रुपये रहा था। इतना ही नहीं HDFC AMC का EBITDA FY24 की सितंबर तिमाही में बढ़कर 4.82 अरब रुपये हो गया, जो पिछली 22 तिमाहियों में सबसे ज्यादा है। इसे देखते हुए एक्सपर्ट HDFC AMC को लेकर काफी पॉजिटिव हैं। ICICI Securities की ओर से कंपनी के शेयर को होल्ड करने की सलाह दी गई है। साथ ही टार्गेट प्राइस 2783 रुपये दिया गया है।

ICICI Direct की रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि HDFC AMC के प्रदर्शन में सुधार, बेहतर बिजनेस मेट्रिक्स की ओर ले जा रहा है, जैसे कि इक्विटी मार्केट शेयर में लाभ, यूनीक इन्वेस्टर शेयर, और सभी चैनलों में इक्विटी सेगमेंट में फ्लो मार्केट शेयर में वृद्धि। विलय के बाद पेरेंट चैनल से हायर AUM एक्सीलरेशन एक अतिरिक्त फायदा है।

कमाई अनुमानों में अपसाइड रिस्क सीमित

FY24 की दूसरी छमाही/FY25 में 12%/15% AUM ग्रोथ और FY23-25E के बीच यील्ड में केवल 2.4bps की गिरावट को देखते हुए हमारे कमाई अनुमानों में अपसाइड रिस्क सीमित है। हालांकि टेलिस्कोपिक प्राइसिंग, फ्रेश फ्लो और रेगुलेशन व कॉम्पिटीशन जैसे अन्य फैक्टर्स के कारण यील्ड में गिरावट का डर, जोखिम बना हुआ है। HDFC AMC के 79 लाख व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड ग्राहक हैं और 136 लाख एक्टिव अकाउंट हैं। कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यु 18 प्रतिशत बढ़कर 643.1 करोड़ रुपये हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 544.7 करोड़ रुपये था। कंपनी के एसेट अंडर मैनेजमेंट सितंबर 2023 तिमाही में बढ़कर 5.24 लाख करोड़ रुपये हो गए, जो पिछले साल समान अवधि में 4.3 लाख करोड़ रुपये थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें