Get App

IDBI बैंक में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में कोटक? स्टेक सेल के लिए योग्य बिडर्स की पहचान का काम पूरा

रिजर्व बैंक ने IDBI बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक के संभावित खरीदारों की समीक्षा पूरी कर ली है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि रिजर्व बैंक ने इस डील के लिए फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स, एमिरेट्स NBD और कोटक महिंद्रा बैंक को बिडर बनने की मंजूरी दे दी है। IDBI बैंक में भारत सरकार की 45.48 पर्सेंट हिस्सेदारी है, जबकि पब्लिक सेक्टर यूनिट LIC का 49.24 पर्सेंट हिस्सा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 7:04 PM
IDBI बैंक में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में कोटक? स्टेक सेल के लिए योग्य बिडर्स की पहचान का काम पूरा
सरकार फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले स्टेक सेल के लिए बिड ओपन करेगी।

रिजर्व बैंक ने IDBI बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक के संभावित खरीदारों की समीक्षा पूरी कर ली है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि रिजर्व बैंक ने इस डील के लिए फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स, एमिरेट्स NBD और कोटक महिंद्रा बैंक को बिडर बनने की मंजूरी दे दी है। IDBI बैंक में भारत सरकार की 45.48 पर्सेंट हिस्सेदारी है, जबकि पब्लिक सेक्टर यूनिट लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) का 49.24 पर्सेंट हिस्सा है। दोनों की योजना IDBI बैंक की 60.7 पर्सेंट हिस्सेदारी बेचने की है।

स्टेक सेल के बारे में पहली बार 2022 में ऐलान किया गया था। फाइनेंस मिनिस्ट्री, रिजर्व बैंक, फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स, एमिरेट्स NBD और कोटक महिंद्रा बैंक ने इस सिलसिले में भेजी गई ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया। एक सूत्र ने बताया कि बिडर्स भारत सरकार से बात कर रहे हैं और मूल्यांकन के बाद उन्हें IDBI बैंक के प्राइवेट डेटा का ऐक्सेस मिलेगा।

इससे पहले खबर आई थी कि स्टेक खरीदने वालों की रेस में एमिरेट्स NBD और कनाडा के अरबपति प्रेम वत्स शामिल हैं। टोरंटो की इकाई फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स का संचालन कनाडा के उद्यमी प्रेम वत्स की अगुवाई में होता है और यह भारत में प्राइवेट इक्विटी सिक्योरिटीज और डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करती है। एमिरेट्स NBD संयुक्त अरब अमीरात, भारत, सऊदी अरब आदि देशों में फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया कराती है।

डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) सेक्रेटरी तुहीन कान्त पांडे ने बताया कि सरकार फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले स्टेक सेल के लिए बिड ओपन करेगी। स्टेक सेल के लिए पांडे ही भारत सरकार के सचिव के तौर पर जिम्मेदार हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें