IDFC First Bank ने 6 महीने में दोगुने से अधिक बढ़ाया निवेश, अभी और कमाने का है मौका, चेक करें टारगेट प्राइस

IDFC First Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के शेयरों ने छह महीने में निवेश को दोगुने से अधिक बढ़ा दिया है। बाजार के जानकारों के मुताबिक इसमें आगे भी शानदार तेजी का रूझान दिख रहा है

अपडेटेड Dec 07, 2022 पर 6:11 PM
Story continues below Advertisement
IDFC First Bank निजी सेक्टर का बैंक है जिस पर इंफ्रास्ट्रक्टर फाइनेंस कंपनी आईडीएफसी का मालिकाना हक है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IDFC First Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के शेयरों ने छह महीने में 71 फीसदी रिटर्न दिया है। हालांकि जून के लो लेवल से अब तक इसने निवेश को दोगुने से अधिक बढ़ा दिया है। बाजार के जानकारों के मुताबिक इसमें आगे भी शानदार तेजी का रूझान दिख रहा है। मौजूदा भाव पर निवेश कर 37 फीसदी तक मुनाफा कमा सकते हैं। इसके शेयर बीएसई पर आज 7 दिसंबर को 59.25 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 36,935.63 करोड़ रुपये है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक निजी सेक्टर का बैंक है जिस पर इंफ्रास्ट्रक्टर फाइनेंस कंपनी आईडीएफसी का मालिकाना हक है। इसे जुलाई 2015 में केंद्रीय बैंक आरबीआई से बैंकिंग लाइसेंस मिला था और फिर इसने 1 अक्टूबर 2015 से कारोबार शुरू किया था।

    Wedding Stocks: शादियों के सीजन में इन कंपनियों की चांदी, पोर्टफोलियो में शामिल कर आप भी बनाएं पैसे

    कितना है टारगेट प्राइस


    आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के लिए सितंबर 2022 तिमाही शानदार रही। इसका लोन बुक जुलाई-सितंबर 2022 में तिमाही आधार पर 6 फीसदी और सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़ गया। डिपॉजिट्स में भी तिमाही आधार पर 9 फीसदी और सालाना आधार पर 37 फीसदी की बढ़ोतरी रही। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके लोन बुक में आगे भी उछाल के आसार हैं। ऐसे में घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने इसमें निवेश के लिए 70 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। हालांकि एक और ब्रोकरेज फर्म कीनोट कैपिटल्स ने इसमें निवेश के लिए 81 रुपये का टारगेट दिया है जो मौजूदा भाव से करीब 37 फीसदी अपसाइड है।

    किसके दम पर स्टॉक मार्केट में उठा-पटक? Zerodha के मालिक ने खोल दी पोल 

    IDFC First Bank के शेयर छह महीने में 111% मजबूत

    आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर दो दिन पहले यह एक साल के रिकॉर्ड हाई 61.20 रुपये पर थे। अभी इस लेवल से बैंक के शेयर करीब 3 फीसदी डिस्काउंट पर है। 22 जून 2022 को यह 28.95 रुपये के भाव पर था जो 52 हफ्ते का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस स्तर से बैंक के शेयर 111 फीसदी मजबूत हो चुके हैं। अब आगे भी इसमें तेजी का रुझान दिख रहा है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।