IDFC First Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के शेयरों ने छह महीने में 71 फीसदी रिटर्न दिया है। हालांकि जून के लो लेवल से अब तक इसने निवेश को दोगुने से अधिक बढ़ा दिया है। बाजार के जानकारों के मुताबिक इसमें आगे भी शानदार तेजी का रूझान दिख रहा है। मौजूदा भाव पर निवेश कर 37 फीसदी तक मुनाफा कमा सकते हैं। इसके शेयर बीएसई पर आज 7 दिसंबर को 59.25 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 36,935.63 करोड़ रुपये है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक निजी सेक्टर का बैंक है जिस पर इंफ्रास्ट्रक्टर फाइनेंस कंपनी आईडीएफसी का मालिकाना हक है। इसे जुलाई 2015 में केंद्रीय बैंक आरबीआई से बैंकिंग लाइसेंस मिला था और फिर इसने 1 अक्टूबर 2015 से कारोबार शुरू किया था।
