इंडिया एनर्जी एक्सचेंज लिमिटेड (IEX) के शेयरों में 13 जून को कारोबार के दौरान 4 पर्सेंट से भी ज्यादा की तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में तेजी का ट्रेंड है और पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 10 पर्सेंट से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट मानस जायसवाल ने कंपनी के शेयरों के लिए 203 रुपये का नया टारगेट दिया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 13 जून को कंपनी का शेयर 2.67% की बढ़ोतरी के साथ 178.25 रुपये पर बंद हुआ।
