सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। बाजार दिन के हाई के करीब बंद हुआ। सेंसेक्स 281.52 अंक या 0.39 प्रतिशत की तेजी लेकर 72,708.16 पर बंद हुआ। निफ्टी 81.60 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,122.30 पर बंद हुआ। आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रजिस्टेंस 22177-22205 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 22239-22266/22289 के स्तर पर दिख रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 22029-21977 के बीच नजर आ रहा है। जबकि बड़ा बेस 21923-21880(10DEMA) पर नजर आ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि कल 22103 पार होने के बाद निफ्टी में 22188 का टार्गेट मिला। ऊपरी स्तरों पर FIIs की बिकवाली दिखी है। इंडेक्स अभी भी मजबूती दिखा रहा है। 22000 पर भारी पुट राइटिंग दिख रही है। अब 22000-22029 पर अच्छा बेस नजर आ रहा है। कॉल राइटिंग के आंकड़ों के हिसाब से 22177-22205 सबसे मुश्किल जोन है।
उन्होंने इस पर ट्रेडिंग राय देते हुए कहा कि इंडेक्स में लॉन्ग रहें/पहले बेस तक गिरावट में खरीदें। बैंक निफ्टी पर भी नजर रखें। इंट्राडे ट्रेडर के तौर पर रिस्क रिवॉर्ड के नजरिये से 22205-22029 के लेवल पर नजर रखें। निफ्टी में 22205 के ऊपर ही नई तेजी आएगी। 22205 पार हुआ तो 22239-22277-22289 के लेवल संभव हैं।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 46684-46766 के स्तर पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 46880-47020 पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 46289-46090(50DEMA) पर नजर आ रहा है। वहीं
बड़ा बेस 45986-45810/706(100DEMA) के दिख रहा है।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि कल हमने 46650-46740 पर मुनाफा बुक करने की राय दी थी। HDFC बैंक 10 DEMA के ऊपर मोमेंटम नहीं पकड़ रहा है। इंडेक्स में 46200-46000 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग दिख रही है। इसमें 46080-45700 के बीच कई मूविंग एवरेज दिख रहे हैं। पहले बेस तक किसी गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लॉन्ग सौदों में 46684-46766 का टारगेट रखें। इंडेक्स में 46766 का मुश्किल जोन पार हुआ तो 47020 के स्तर संभव हैं। एक्सपायरी के करीब ऑप्शन बेस तोड़ने की कोशिश दिख सकती है। लेकिन मूविंग एवरेज क्लस्टर में खरीदारी करना बेहतर होगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)