निफ्टी में 24119 का लेवल पार हुआ तो 24179-24209 तक का स्विंग संभव - वीरेंद्र कुमार

Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि रिलायंस और IT अब निफ्टी के लिए अहम है। इंडेक्स में इंट्राडे के लिए पहले बेस तक की गिरावट पर खरीदारी करें। बेस-2 के ऊपर पोजिशनल लॉन्ग नहीं बनायें। पहले बेस पर लिए सभी ट्रेड की 24077-24119 पर समीक्षा करें। इसमें 24119 पार हुआ तो ये 24179-24209 तक जा सकता है

अपडेटेड Jul 01, 2024 पर 8:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें 52267/51978 अहम सपोर्ट जोन है। बैंक निफ्टी की अगली चाल HDFC बैंक पर निर्भर करेगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24077-24119 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24179-24209/24247 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23973-23919 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23869-23818 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि 24010-23974 तक गिरावट में खरीदारी कारगर रही। ये 24179 जोन तक उछला। DIIs की जोरदार खरीदारी रही। जबकि FIIs के नेट लॉन्ग बढ़कर 3.4 लाख कॉन्ट्रैक्ट हुए। इंडेक्स में 24200-24300 पर अब सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स (थोड़ा ओवरबॉट) दिख रहा है। इसमें 24000-23900-23800 पर पुट राइटर्स का दबदबा नजर आ रहा है।

    उन्होंने आगे कहा कि इंडेक्स में इंट्राडे के लिए पहले बेस तक की गिरावट पर खरीदारी करें। बेस-2 के ऊपर पोजिशनल लॉन्ग नहीं बनायें। रिलायंस और IT अब निफ्टी के लिए अहम है। पहले बेस पर लिए सभी ट्रेड की 24077-24119 (पहला थ्रेसहोल्ड प्वाइंट) पर समीक्षा करें। इसमें 24119 पार हुआ तो 24179-24209 तक का स्विंग संभव है।

    Stock Market Live Updates- ग्लोबल बाजारों से सुस्त संकेत, गिफ्ट निफ्टी में फ्लैट कारोबार, जून ऑटो बिक्री के आंकेड़े आज


    बैंक निफ्टी पर रणनीति

    बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 52660-52889 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 53085-53216/53387 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 52267-51978 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 51808-51677 के स्तर पर दिख रहा है।

    उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार को बैंक निफ्टी में मुनाफावसूली रही। इसमें 53000 पर वीकली कॉल राइटर्स का दबदबा देखने को मिला। 52000 जोन में भारी पुट राइटिंग नजर आई। HDFC बैंक पर बैंक निफ्टी की अगली चाल निर्भर करेगी। इसमें 52267/51978 अहम सपोर्ट जोन है। वहीं 52267/51978 बचा रहा तो मजबूत पुलबैक संभव है। इसमें 52889-53085 बड़ा सप्लाई जोन है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।