Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23588-23635 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23681-23713/23743 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23436-23372 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23313-23244 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार के उतार-चढ़ाव से ऊपरी स्तर पर कमजोरी/डिस्ट्रीब्यूशन के संकेत मिले हैं। FIIs की कैश में बिकवाली नजर आई है। इंडेक्स में लॉन्ग और शॉर्ट दोनों थोड़े कटे हैं। इसमें 23600-23500 के साथ 23700-23800 जो में सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग दिखी। जबकि 23500-23400 पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये।
उन्होंने कहा 23436-23372 पर रेंज बेस दिख रहा है। रिस्क लेने वाले यहां गिरावट पर खरीदारी कर सकते हैं। इंडेक्स में 23588-23635 मुनाफावसूली जोन है। इसमें 23681 के SL के साथ 23588-23635 पर शॉर्ट भी किया जा सकता है। टेक्निकल और ऑप्शन के आंकड़ों के मुताबिक आने वाले सत्रों में थोड़ी कमजोरी संभव है। अगर 23436-23372 टूटा तो आने वाले सत्रों में 23129-23050 भी संभव है।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 51788-51959 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 52050-52243/52377 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 51210-50966 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 50781-50590 के स्तर पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी मजबूत है और ऑप्शन बेस का सम्मान (51210) कर रहा है। स्टॉक फ्यूचर्स की चाल पर टिप्पणी करना मुश्किल है लेकिन इसमें 51210-50966 का लेवल अहम है। रिस्क रिवॉर्ड को देखते हुए पहले बेस के करीब गिरावट में खरीदारी बेहतर रणनीति साबित होगी। लेकिन 50966 के नीचे कुछ कमजोरी संभव है। इसमें 50966 का लेवल टूटा तो 50590 का लेवल संभव है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)