Trade setup for today : निफ्टी के 23650 से ऊपर टिकने पर अगला लक्ष्य 23800 होगा, कुछ दिन दायरे में रह सकता है बाजार

Stock Market : मंथली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 1.06 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा

अपडेटेड Jun 24, 2024 पर 8:06 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 21 जून को गिरकर 1.04 पर रहा जो पिछले कारोबारी दिन 1.29 के स्तर पर था

Stock Market Trend : 21 जून को आखिरी कारोबारी घटे में बाजार में गिरावट आई, लेकिन सीमित दायरे में कारोबार के बीच निफ्टी ने 23,400 के स्तर को बरकरार रखा। निफ्टी 50 इंडेक्स 66 अंक गिरकर 23,501 पर बंद हुआ। इसका वॉल्यूम औसत से ज्यादा रहा। आने वाले दिनों में निफ्टी में सीमित दायरे में कारोबार जारी रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए 23,300 पर सपोर्ट दिख रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 23,650 से ऊपर बंद होने और टिकने में सफल रहता है तो इसका अगला लक्ष्य 23,800 होगा। यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

Image123062024


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,419-23,356 ओर 23,253

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,625-23,688 और 23,791

बैंक निफ्टी

Image223062024

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 51,336-51,168 और 50,897

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 51,878-52,045 और 52,316

कॉल ऑप्शन डेटा

Image323062024

मंथली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 1.06 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

पुट ऑप्शन डेटा

Image423062024

23,000 की स्ट्राइक पर 96.01 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

इंडिया VIX

Image923062024

21 जून को भी वोलैटिलिटी में गिरावट जारी रही और ये 12-14 के स्तर पर बनी रही। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि अगर वोलैटिलिटी बढ़ती है और 15 अंक से ऊपर बनी रहती है तो यह रुझान तेजड़ियों के लिए प्रतिकूल हो सकता है। पिछले कारोबारी दिन इंडिया VIX 13.35 के स्तर से 1.24 फीसदी गिरकर 13.18 पर आ गया था।

आवास निर्माण से जुड़े हर सेक्टर में दिखेगी तेजी, बैंकिग और ऑटो शेयर पकड़ेंगे रफ्तार : एक्सिस के हितेश जावेरी

30 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

Image1023062024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 30 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

48 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

Image1123062024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 48 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

77 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

Image1223062024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 77 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

31 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

Image1323062024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 31 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी वाले स्टॉक्स

Image1423062024

यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें सबसे ज्यादा डिलीवरी आधारित ट्रेड देखने को मिला है। डिलीवरी की बड़ी हिस्सेदारी स्टॉक में निवेशकों (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।

पुट कॉल रेशियो

Image823062024

सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 21 जून को गिरकर 1.04 पर रहा जो पिछले कारोबारी दिन 1.29 के स्तर पर था। 0.7 से ऊपर या 1 के पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

फंड्स फ्लो (करोड़ रुपए में)

Image723062024

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में जोड़े गए स्टॉक: चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, ग्रैन्यूल्स इंडिया

एफएंडओ प्रतिबंध में बनाए रखे गए स्टॉक: बलरामपुर चीनी मिल्स, जीएनएफसी, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, हिंदुस्तान कॉपर, इंडस टावर्स, पीरामल एंटरप्राइजेज

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: बिरलासॉफ्ट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।