Midcap Mantra: - फिलहाल बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार गिरावट में कारोबार करते नजर आये। सेंसेक्स में 350 अंकों से ज्यादा और निफ्टी में 80 प्वाइंट से ज्यादा की मंदी नजर आई। मिडकैप शेयरों की बात करें तो मेटल सेक्टर से एनएमडीसी, नालको, जिंदल स्टेनलेस और सेल के शेयर में तेजी देखने को मिली। वहीं फार्मा सेक्टर में टोरेंट फार्मा, ग्लेमार्क फार्मा, अरबिंदो फार्मा और आरती फार्मा के शेयर में बढ़त देखने को मिली। सरकारी बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया के शेयर ला निशान में नजर आये। जबकि आईटी सेक्टर के सोनाटा सॉफ्ट, सैस्केन टेक, रैमको सिस्टम्स, और हैप्पीएस्ट माइंड में बिकवाली देखने को मिली। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।
Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा की निफ्टी पर राय
Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा ने कहा कि बाजार में निफ्टी में स्पॉट में 23700 पर एक महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। इसमें लोअर टॉप और लोअर बॉटम का एक रेजिस्टेंस जोन है। मार्केट को हमने इस लेवल से ही नीचे आते हुए देखा है। वहां पर 50 डे मूविंग एवरेज है। इस तरह दो महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस देखने को मिला है। जब तक क्लोजिंग बेसिस पर ये दोनों रेजिस्टेंस क्रॉस नहीं होते हैं तब तक इसमें ज्यादा बड़ी बाईंग नही है आयेगा। इसमें हम ऊपर में रेजिस्टेंस या सेलिंग देखते रहेंगे।
इसमें बाईंग के मौके अभी नहीं खोजने चाहिए। बाईंग के मौके 23700 के ऊपर खोजने चाहिए। अभी इसमें लोअर टॉप और लोअर बॉटम फॉर्मेशन चल रहा लिहाजा निफ्टी में गिरावट आ सकती है। इससे निफ्टी 23500 तक फिसल सकता है। एक दो दिनों में निफ्टी इस लेवल तक गिरे तो इसमें थोड़ी बहुत बाईंग की जा सकती है।
Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा की बैंक निफ्टी पर राय
बैंक निफ्टी पर नीरव छेड़ा ने कहा कि इसमें 52 डे मूविंग एवरेज 50600 के पास दिख रहा है। वहां से भी बैंक निफ्टी नीचे गिरा है। हमें लगता है कि बैंक निफ्टी 49500 तक नीचे आ सकता है। इसमें सलाह है आज बैंक निफ्टी में गिरावट आने पर खरीदारी के मौके खोजने चाहिए। कुल मिलाकर निफ्टी में बाय ऑन डिप्स की रणनीति अपनाने की सलाह होगी।
Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा पसंदीदा स्टॉक्स
BEL Future : बेचें - 276 रुपये, टारगेट - 260 रुपये, स्टॉपलॉस - 285 रुपये
GSFC Future : खरीदें - 209 रुपये, टारगेट - 225 रुपये, स्टॉपलॉस - 202 रुपये
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)