निफ्टी अगर 24089-24121 के पार हुआ तो 24179-24209-24247 के लेवल संभव - वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में 53000 पर पुट राइटर्स भी दिखाई दिये। इसमें कंसोलिडेशन संभव है। ये जब तक इस रेंज में रहे। पहले बेस पर लॉन्ग करें। इंडेक्स में 52587-410 जोन में लॉन्ग और 52988-53110 और EXIT जोन है। इसके 53110 के ऊपर निकलने पर ही नई तेजी दिख सकती है। ये 53110 के ऊपर निकले तो 53289-53467 के लेवल तक जा सकता है

अपडेटेड Jun 28, 2024 पर 8:37 AM
Story continues below Advertisement
Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें 24089-24121 पार हुआ तो 24179-24209-24247 का लेवल दिख सकता है। इंडेक्स में 23821-23800 के जोन में पोजिशनल स्टॉपलॉस लगाएं

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24089-24121 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24179-24209/24247 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23979-23923 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23877-23821 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कल पहले बेस (23803) तक की गिरावट पर खरीदारी कारगर रही। कल का निचला स्तर 23805 रहा और टारगेट 24067 टॉप पर रहा। नई सीरीज की शुरुआत के साथ FIIs की नेट लॉन्ग पोजिशन 3.19 लाख कॉन्ट्रैक्ट पर पहुंची।

वीरेंद्र ने कहा कि FIIs ने लॉन्ग पर मुनाफा नहीं बुक किया। सिर्फ शॉर्ट कवर किए। FIIs ने जुलाई में लॉन्ग कैरी किए हैं। निस्संदेह बाजार इस समय ओवरबॉट हो गया है। लेकिन बाजार ही तय करेगा कि करेक्शन कब आएगा। इसमें 24000 पर थोड़ा कंसोलिडेशन दिख सकता है। पहले हफ्ते के लिए पुट बेस 24000-23900-23800 पर है। इसमें 24200 के जोन में पहला रेजिस्टेंस दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि इसमें पहले बेस के करीब तक की गिरावट में खरीदारी करें। इसमें 24089-24121 ऊपरी थ्रेसहोल्ड प्वाइंट है। इसमें 24089-24121 पार हुआ तो 24179-24209-24247 संभव है। इंडेक्स में 23821-23800 के जोन में पोजिशनल स्टॉपलॉस लगाना चाहिए


Stock Market Live Updates- गिफ्ट निफ्टी में 85 अंकों की तेजी, ग्लोबल और एशियाई बाजार के सेंटिमेंट बेहतर

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 52988-53110 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 53289-53467/53587 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 52587-52410 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 52288-52131 के स्तर पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि इसमें 52613 तक की गिरावट में खरीदारी कारगर रही। मुनाफावसूली का जोन भी कारगर रहा। इसमें 53000 कल बैंक निफ्टी के लिए मुश्किल जोन साबित हुआ। इंडेक्स में 53000 पर 31.15 लाख शेयरों का OI देखने को मिला। इंडेक्स में 53000 पर पुट राइटर्स भी दिखाई दिये। इसमें कंसोलिडेशन संभव है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि जब तक इस रेंज में रहे। पहले बेस पर लॉन्ग करें। इंडेक्स में 52587-410 जोन में लॉन्ग और 52988-53110 और EXIT जोन है। इसके 53110 के ऊपर निकलने पर ही नई तेजी दिख सकती है। ये 53110 के ऊपर निकले तो 53289-53467 संभव है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।