Get App

निफ्टी अगर 24089-24121 के पार हुआ तो 24179-24209-24247 के लेवल संभव - वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में 53000 पर पुट राइटर्स भी दिखाई दिये। इसमें कंसोलिडेशन संभव है। ये जब तक इस रेंज में रहे। पहले बेस पर लॉन्ग करें। इंडेक्स में 52587-410 जोन में लॉन्ग और 52988-53110 और EXIT जोन है। इसके 53110 के ऊपर निकलने पर ही नई तेजी दिख सकती है। ये 53110 के ऊपर निकले तो 53289-53467 के लेवल तक जा सकता है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 28, 2024 पर 8:37 AM
निफ्टी अगर 24089-24121 के पार हुआ तो 24179-24209-24247 के लेवल संभव - वीरेंद्र कुमार
Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें 24089-24121 पार हुआ तो 24179-24209-24247 का लेवल दिख सकता है। इंडेक्स में 23821-23800 के जोन में पोजिशनल स्टॉपलॉस लगाएं

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24089-24121 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24179-24209/24247 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23979-23923 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23877-23821 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कल पहले बेस (23803) तक की गिरावट पर खरीदारी कारगर रही। कल का निचला स्तर 23805 रहा और टारगेट 24067 टॉप पर रहा। नई सीरीज की शुरुआत के साथ FIIs की नेट लॉन्ग पोजिशन 3.19 लाख कॉन्ट्रैक्ट पर पहुंची।

वीरेंद्र ने कहा कि FIIs ने लॉन्ग पर मुनाफा नहीं बुक किया। सिर्फ शॉर्ट कवर किए। FIIs ने जुलाई में लॉन्ग कैरी किए हैं। निस्संदेह बाजार इस समय ओवरबॉट हो गया है। लेकिन बाजार ही तय करेगा कि करेक्शन कब आएगा। इसमें 24000 पर थोड़ा कंसोलिडेशन दिख सकता है। पहले हफ्ते के लिए पुट बेस 24000-23900-23800 पर है। इसमें 24200 के जोन में पहला रेजिस्टेंस दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि इसमें पहले बेस के करीब तक की गिरावट में खरीदारी करें। इसमें 24089-24121 ऊपरी थ्रेसहोल्ड प्वाइंट है। इसमें 24089-24121 पार हुआ तो 24179-24209-24247 संभव है। इंडेक्स में 23821-23800 के जोन में पोजिशनल स्टॉपलॉस लगाना चाहिए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें