Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24966-25010 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 25089-25127/25177 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24766-24721 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24651-24601 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि 24513 के पार निकलने के बाद निफ्टी ने शुक्रवार को नए लक्ष्य भी हासिल किए हैं। शुक्रवार को निफ्टी में लॉन्ग सौदे बने। संस्थागत आंकड़े काफी मजबूत नजर आये। सीरीज के पहले दिन ही FIIs ने 59109 नेट लॉन्ग कॉन्ट्रैक्ट जोड़े।
उन्होंने कहा कि अब 25000 रेजिस्टेंस है। यहीं पर वीकली, मंथली कॉल राइटर्स नजर आ रहे हैं। 24800-24700 पर भारी पुट राइटिंग दिखाई दी है। पहले बेस पर सपोर्ट है। इसमें गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। गैपअप के बाद निफ्टी का नया बेस 24831-24805 पर होगा। इसमें 24831-24805 तक की गिरावट में खरीदारी करें।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि सीरीज का बेस 24651-24513 जोन पर है। यहीं पर 10 DEMA, मंथली पुट राइटर्स दिख रहे हैं। लॉन्ग सौदों और डे ट्रेडर्स का पहले लक्ष्य जोन- 24966-25010 पर है। इंडेक्स 25010 (spot) पार हुआ तो 25089-25127-25177 के लिए तैयार रहें।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 51371-51510 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 51768-51837/52071 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 50607-50403 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 50233-50110 के स्तर पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि इंडेक्स अब भी मुश्किल भरे दौर में है। इसमें देखना होगा ICICI बैंक से ताकत मिलेगी या नहीं। 51500 कॉल राइटर्स का बड़ा जोन है। इसके बाद ये जाने 52000 पर नजर आयेगा। 51000 पर पुट राइटर्स और 50 DEMA 50951 जोन पर दिख रहा है। पहले बेस पर खरीदारी करें या नहीं, इसको लेकर अभी दुविधा है।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि मजबूती, शॉर्ट कवरिंग के लिए पहले रेजिस्टेंस को पार करना जरूरी है। इसमें 51371 pivot लेवल, 51510 कॉल राइटर्स जोन है। ये निकला तो 51768-51837 के लेवल संभव हैं। 51837 (20 DEMA) पार हुआ और वहां टिका तभी निफ्टी बैंक के लिए हालात सुधरेंगे।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)