निफ्टी अगर 24510 के ऊपर निकला तो इंडेक्स 24563-24595 तक दौड़ सकता है - वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में जब तक पहला बेस कायम है तब तक हर गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 49852 तक शॉर्ट नहीं करना चाहिए। अभी छोटे सौदे लेने की सलाह है। इसमें 50722-50879 के लेवल पर मुनाफावसूली करनी चाहिए। बैंक निफ्टी में 51010-50879 पार होने के बाद ही बड़ा दांव लगाने की सलाह है

अपडेटेड Aug 12, 2024 पर 8:22 AM
Story continues below Advertisement
Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी में 24395-24410 पर नजर रखें। ये पार हुआ तो 24477-24510 का लेवल मिल सकता है

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24395/410-24477/24510 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24563-24595/24617 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24282-24228/24189 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24119-24045/23997 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी हम 20 DEMA के नीचे रहे, लॉन्ग सौदे लेकर नहीं गए। 5 सत्र बाद, FIIs की कैश में खरीदारी शुरू हुई। इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में भी खरीदारी हुई।

उन्होंने आगे कहा कि इसमें 24400-24500-24600 पर कॉल राइटर्स का बड़ा जोन है। इसमें 20/10 DEMA पहला रेजिस्टेंस (24395-24410) है। निफ्टी में 24300-24200 और फिर 24000 पुट राइटर्स का बड़ा जोन है। जबकि 50 DEMA 23997 पर नजर आ रहा है। डेटा के मुताबिक निफ्टी खबरों के दबाव से बाहर निकल आएगा।

वीरेंद्र ने कहा कि निफ्टी को गिरावट में खरीदें। जब तक पहला बेस टिका है, 24045-23997 अब बड़ा बेस बन गया है। इंडेक्स में 24395-24410 पर नजर रखें, ये पार हुआ तो 24477-24510 का लेवल मिल सकता है। 24500 कॉल राइटर्स का बड़ा जोन, जबकि 24510 के ऊपर बड़ी शॉर्ट कवरिंग दिख सकती है। 24510 के ऊपर निफ्टी 24563-24595 तक दौड़ सकता है।


Stock Market Live Updates- ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, गिफ्ट निफ्टी में 55 अंकों की गिरावट

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 50687/722-50879 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 51010-51084 (20 DEMA) के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 50310-50171 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 50010-49852 के स्तर पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि ऊपर की तरफ निफ्टी बैंक 10 DEMA को पार करने में नाकाम रहा। स्टॉक फ्यूचर्स में मोमेंटम की कमी दिखी। इंडेक्स में 50500-50700-51000 पर कॉल राइटर्स हावी नजर आये। इंडेक्स में 10 DEMA 50722 पर दिख रहा है। जबकि 50DEMA 50899 पर और 20 DEMA 50879 पर नजर आ रहा है।

वीरेंद्र ने कहा कि जब तक पहला बेस है तब तक हर गिरावट में खरीदारी करें। इसमें 49852 तक शॉर्ट नहीं करें। अभी छोटे सौदे लेने की सलाह है। इसमें 50722-50879 पर मुनाफावसूली करें। इंडेक्स में 51010-50879 पार होने के बाद ही बड़ा दांव लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।