Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: वर्तमान में मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 24 कैरेट गोल्ड का प्राइस 114690 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है

अपडेटेड Nov 17, 2025 पर 7:41 AM
Story continues below Advertisement
फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी आई।

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमतों में गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 125220 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी आई। अमेरिका में नए आर्थिक आंकड़ों की कमी से ब्याज दरों में और कटौती में देरी हो सकती है। इससे डॉलर सूचकांक मजबूत हुआ, जिससे सोने पर अतिरिक्त दबाव पड़ा। इसका असर भारत में सोने की कीमतों पर भी पड़ा। आइए जानते हैं देश के कुछ प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 125220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 114640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 114640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 114790 125220
मुंबई 114640 125070
अहमदाबाद 114690 125120
चेन्नई 114640 125070
कोलकाता 114640 125070
हैदराबाद 114640 125070
जयपुर 114790 125220
भोपाल 114690 125120
लखनऊ 114790 125220
चंडीगढ़ 114790 125220

EPFO Free Insurance: एंप्लॉयी के EPF पर रहता है ₹7 लाख तक का फ्री बीमा, कंपनी भरती है प्रीमियम

चांदी की कीमत

सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी गिरावट है। 17 नवंबर को चांदी 168900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक सप्ताह में इसकी कीमत 16500 रुपये चढ़ी है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 52.03 डॉलर प्रति औंस हो गया है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।