HDFC Bank ने एफडी पर बढ़ाया इंटरेस्ट, 10 लाख रुपये के एफडी पर 5 साल में कितनी होगी कमाई? जानिए पूरा कुलकुलेशन

एचडीएफसी बैंक में अब एक साल से लेकर 15 महीने से कम के एफडी पर अब 6.25 फीसदी इंटरेस्ट मिलेगा। 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम के एफडी पर 6.35 फीसदी इंटरेस्ट रेट मिलेगा। तीन साल एक दिन से लेकर चार साल और सात महीने से कम के एफडी पर नया इंटरेस्ट रेट 6.60 फीसदी लागू होगा

अपडेटेड Nov 06, 2026 पर 6:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एचडीएफसी बैंक ने सीनियर सिटीजंस के लिए भी इंटरेस्ट रेट बढ़ाया है।

एचडीएफसी बैंक ने कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर इंटरेस्ट रेट 50 बेसिस प्वाइंट्स तक बढ़ा दिया है। यह वृद्धि 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर लागू होगी। नए इंटरेस्ट रेट्स 4 नवंबर से लागू हो गए हैं। सीनियर सिटीजंस को आम इनवेस्टर्स से ज्यादा इंटरेस्ट रेट मिलेगा।

कम अवधि के एफडी पर इंटरेस्ट रेट 50 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा

एचडीएफसी बैंक ने 61 दिन से लेकर 6 महीने के एफडी पर इंटरेस्ट रेट 4.25 फीसदी से बढ़ाकर 4.75 फीसदी कर दिया है। छह महीने एक दिन से लेकर 9 महीने तक के एफडी पर इंटरेस्ट रेट 15 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 5.65 फीसदी हो गया है। 9 महीने एक दिन से लेकर एक साल से कम के एफडी पर अब इंटरेस्ट रेट बढ़कर 5.90 फीसदी हो गया है।


एक साल से लेकर 15 महीने से कम के एफडी पर 6.25% इंटरेस्ट

एक साल से लेकर 15 महीने से कम के एफडी पर अब 6.25 फीसदी इंटरेस्ट मिलेगा। 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम के एफडी पर 6.35 फीसदी इंटरेस्ट रेट मिलेगा। तीन साल एक दिन से लेकर चार साल और सात महीने से कम के एफडी पर नया इंटरेस्ट रेट 6.60 फीसदी लागू होगा। चार साल सात महीने से लेकर पांच साल के डिपॉजिट पर अब 6.60 फीसदी इंटरेस्ट मिलेगा।

सीनियर सिटीजंस के लिए भी बैंक ने बढ़ाया इंटरेस्ट रेट 

एचडीएफसी बैंक ने सीनियर सिटीजंस के लिए भी इंटरेस्ट रेट बढ़ाया है। अब सीनियर सिटीजंस एचडीएफसी बैंक में एफडी से 7.20 फीसदी तक इंटरेस्ट रेट कमा सकते हैं। यह इंटरेस्ट रेट तीन साल एक दिन से लेकर चार साल सात महीने से कम के डिपॉजिट पर मिलेगा। चार साल और सात महीने से लेकर पांच साल साल तक डिपॉजिट पर भी 7.20 फीसदी का इंटरेस्ट रेट मिलेगा।

10 लाख को 5 साल के लिए एफडी करने पर होगी 3,87,227 रुपये कमाई

अगर 60 साल से कम उम्र का व्यक्ति 10 लाख रुपये का एफडी एचडीएफसी बैंक में 5 साल के लिए करता है तो उसे सालाना 6.60 फीसदी के रेट से इंटरेस्ट मिलेगा। इसका मतलब है कि 5 साल बाद उसका पैसा बढ़कर 13,87,227 रुपये हो जाएगा। इसमें 10 लाख रुपये पर 3,87,227 रुपये की इंटरेस्ट इनकम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Dhanteras या दिवाली पर पत्नी के नाम से खरीद रहे हैं सोना? पहले टैक्स के नियमों को जान लें फिर खरीदें

सीनियर सिटीजंस को 10 लाख 5 साल तक एफडी करने पर 4,28,748 रुपये कमाई

60 साल से ज्यादा के व्यक्ति यानी सीनियर सिटीजंस को 5 साल के डिपॉजिट पर 7.20 फीसदी का इंटरेस्ट रेट मिलेगा। इसका मतलब है कि सीनियर सिटीजन का 10 लाख रुपये 5 साल बाद बढ़कर 14,28,748 रुपये हो जाएगा। इसमें 10 लाख रुपये के डिपॉजिट पर 4,28,748 रुपये की इंटरेस्ट इनकम शामिल है। दूसरे बैंक भी सीनियर सिटीजंस को आम इनवेस्टर्स के मुकाबले ज्यादा इंटरेस्टच ऑफर करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।