Bank Holiday: मंगलवार, 1 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक! जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday Alert: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जिसके लिए आपको शाखा जाना है तो ये खबर आपके काम ही है। 1 दिसंबर मंगलवार को दो प्रमुख शहरों में बैंक शाखाओं का कामकाज बंद रहेगा। घर से निकलने से पहले जानिए अपने शहर का हाल

अपडेटेड Nov 29, 2026 पर 11:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जानें 1 दिसंबर को किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे और कहा होगा सामान्य कामकाज

Bank Holiday 1 December: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जिसके लिए आपको शाखा जाना है तो ये खबर आपके काम ही है। 1 दिसंबर मंगलवार को दो प्रमुख शहरों में बैंक शाखाओं का कामकाज बंद रहेगा। घर से निकलने से पहले आप बैंक हॉलिडे की स्थिति जरूर देख लें। जानिए मंगलवार को किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे और कहा होगा सामान्य कामकाज।

1 दिसंबर को कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक?

इंडिजिनस फेथ डे (Indigenous Faith Day) के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन अरुणाचल प्रदेश की पारंपरिक जनजातीय सांस्कृतिक विरासत और स्वदेशी आस्था परंपराओं को समर्पित है।


वहीं स्टेट इनॉग्यूरेशन डे (State Inauguration Day) के उपलक्ष्य में नागालैंड के कोहिमा में बैंक बंद रहेंगे। नागालैंड के राज्य स्थापना दिवस से जुड़े आयोजनों के चलते इस दिन स्थानीय अवकाश रहता है।

बाकी शहरों और डिजिटल बैंकिंग का क्या हाल?

1 दिसंबर को यह छुट्टी केवल ईटानगर और कोहिमा तक सीमित है। देश के अन्य हिस्सों और शहरों में बैंक शाखाएं सामान्य दिनों की तरह खुली रहेंगी। बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को UPI, IMPS, NEFT, RTGS, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और ATM सेवाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी।

जिन ग्राहकों को चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, डिमांड ड्राफ्ट या KYC से जुड़ा काम शाखा में जाकर करना है, वे संबंधित शहरों में छुट्टी को ध्यान में रखते हुए पहले या बाद के कार्यदिवस पर अपनी योजना बना सकते हैं।

अगले वीक में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

अगले हफ्ते (30 नवंबर से 6 दिसंबर) में 1 दिसंबर, मंगलवार को इंडिजिनस फेथ डे और स्टेट इनॉग्यूरेशन डे के चलते अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड (ईटानगर व कोहिमा) में बैंक बंद रहेंगे, 3 दिसंबर गुरुवार को फीस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवसर पर गोवा (पणजी) में बैंक अवकाश रहेगा, और 6 दिसंबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे, जबकि बाकी दिनों और राज्यों में बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी और UPI, नेट बैंकिंग व ATM सेवाएं जारी रहेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।