Get App

इस मल्टीबैगर SME स्टॉक ने 1.20 लाख के बनाए 21.63 लाख रुपये, चेक करें आपके पोर्टफोलियो में है या नहीं

IFL Enterprises पेपर और स्टेशनरी आइटम की ट्रेडिंग करने वाली एक दिग्गज कंपनी है। इसका SME IPO मार्च 2017 में 20 रुपये प्रति शेयर के फिक्स्ड प्राइस बैंड पर आया था। इश्यू का साइज 3.3 करोड़ रुपये था और लॉट साइज 6000 था। IFL Enterprises को हाल ही में 1.92 अरब रुपये के एक्सपोर्ट ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर सिद्धेश ग्लोबल लिमिटेड से मिले हैं।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 17, 2023 पर 1:48 PM
इस मल्टीबैगर SME स्टॉक ने 1.20 लाख के बनाए 21.63 लाख रुपये, चेक करें आपके पोर्टफोलियो में है या नहीं

एक मल्टीबैगर SME स्टॉक ऐसा है, जिसने पिछले 6 सालों में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया है। इस स्टॉक ने 1.20 लाख रुपये के 21.63 लाख रुपये बना दिए हैं। जिस स्टॉक की हम बात कर रहे हैं वह है IFL Enterprises। इस स्टॉक ने पिछले एक साल में निवेशकों को 75 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। IFL Enterprises पेपर और स्टेशनरी आइटम की ट्रेडिंग करने वाली एक दिग्गज कंपनी है। इसका SME IPO मार्च 2017 में 20 रुपये प्रति शेयर के फिक्स्ड प्राइस बैंड पर आया था। इश्यू का साइज 3.3 करोड़ रुपये था और लॉट साइज 6000 था। इसके बाद कंपनी ने 21 मार्च 2017 को 19.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर BSE SME एक्सचेंज पर लिस्टिंग की। ​अगर किसी निवेशक ने शेयर अलॉटमेंट की तारीख से आज तक इस स्टॉक को अपने पास रखा होगा तो उसके 1.20 लाख रुपये आज 21.63 लाख रुपये बन गए होंगे। कैसे आइए बताते हैं...

दरअसल लिस्ट होने से लेकर अब तक IFL Enterprises दो बार बोनस शेयर जारी कर चुकी है और एक बार स्टॉक-स्प्लिट कर चुकी है। कंपनी ने 21 मार्च 2023 को एक्स-स्प्लिट ट्रेड में 10 रुपये से 1 रुपये प्रति शेयर तक स्टॉक-स्प्लिट किया था। इसका अर्थ हुआ कि 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक स्टॉक को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा गया था। जहां तक बोनस शेयर की बात है तो पहली बार कंपनी ने 21 सितंबर 2022 को 1:1 के रेशियो में और दूसरी बार 21 अप्रैल 2023 को 1:4 के रेशियो में एक्स-बोनस ट्रेड किया था। इसका मतलब हुआ कि पहली बार में कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 1 होल्डिंग शेयर पर 1 शेयर और दूसरी बार में 4 होल्डिंग शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया।

ऐसे हुआ तगड़ा मुनाफा

अब चूंकि IPO का लॉट साइज 6000 था तो 20 रुपये प्रति शेयर के प्राइस पर निवेशक ने 1.20 लाख रुपये लगाए होंगे। इसके बाद स्टॉक स्प्लिट और दो बोनस इश्यूज को मिलाकर ओवरऑल कैलकुलेशन के आधार पर शेयरों की संख्या 1.5 लाख हो जाती है। वर्तमान में IFL Enterprises का शेयर प्राइस 14.42 रुपये प्रति शेयर है। इस तरह अगर किसी के पोर्टफोलियो में आज भी यह शेयर है तो मौजूदा प्राइस पर उसके 6 साल पहले लगाए हुए 1.20 लाख रुपये आज 21.63 लाख रुपये बन गए होंगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें