आईजीएल (IGL) के आंकड़े उम्मीद से कम रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में 26% की कमी देखने को मिली। तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 26 प्रतिशत घटकर 244 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 267 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 331 करोड़ रुपये रहा था।
