IIFL Capital Shares: आयआयएफएल कैपिटल सर्विसेज ने आज एक ऐसा ऐलान किया जिसने इसके शेयरों की चमक बढ़ा दी। कंपनी ने ऐलान किया कि कनाडा के फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स की इंवेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी फेयरफैक्स इंडिया अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 51% करने वाली है तो निवेशक इसके शेयरों पर टूट पड़े। इसके चलते शेयर रॉकेट बन गए और 8% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 5.99% की बढ़त के साथ ₹351.30 (IIFL Capital Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 8.28% उछलकर ₹358.90 तक पहुंच गया था।
