Share Price: इस शेयर में भारी गिरावट, पांच दिन में 35% से ज्यादा टूटा, 52 वीक लो पर पहुंचा

IIFL Finance की कीमत इस साल के शुरुआत में 600-650 रुपये के बीच थी हालांकि मार्च महीने में ही शेयर में भारी गिरावट आई पिछले पांच कारोबारी दिन में ही शेयर 36% से ज्यादा टूट चुका है

अपडेटेड Mar 11, 2024 पर 6:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस शेयर में पिछले पांच दिन में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

IIFL Finance Share Price: आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही गिरावट आई है। इसके साथ ही बाजार में मौजूद कई शेयरों में तेजी देखने को मिली है तो कई स्टॉक में गिरावट भी देखने को मिली है। वहीं आज हम आपको एक ऐसे स्टॉक के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें भारी गिरावट दिखने जा रही है। वहीं इस साल शेयर 35% से ज्यादा टूट चुका है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

शेयर में गिरावट

हम जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं उसका नाम IIFL Finance है। इस साल की शुरुआत में शेयर की कीमत 600-650 रुपये के बीच थी। हालांकि मार्च महीने में ही शेयर में भारी गिरावट आई। पिछले पांच कारोबारी दिन में ही शेयर 36% से ज्यादा टूट चुका है। 4 मार्च को शेयर की कीमत 613 रुपये के करीब थी। वहीं अब 11 मार्च 2024 को शेयर नए एनएसई पर 391 रुपये के भाव पर क्लोजिंग दी है। इसके साथ ही शेयर में पांच कारोबारी दिनों में ही 222.50 रुपये (36.27%) की गिरावट देखने को मिली है।


आरबीआई का एक्शन

शेयर का एनएसई पर 52 वीक हाई प्राइज 703.40 रुपये है और इसका 52 वीक लो प्राइज 381.10 रुपये है। शेयर फिलहाल अपने लो के करीब ही कारोबार कर रहा है। दरअसल, कंपनी के शेयर में आरबीआई के एक्शन के बाद गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन देने पर प्रतिबंध लगा दिया, जिससे कंपनी के संचालन और प्रॉफिटेबिलिटी पर असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यह कदम सोने के मूल्यांकन और शुद्धता के प्रमाणन में देखे गए विचलन के साथ-साथ लोन-टू-वैल्यू (एलटीवी) अनुपात में उल्लंघन के जवाब में उठाया गया है, जिससे गोल्ड लोन लेनदेन की प्रामाणिकता के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं।

चुनौतियां

वहीं आईआईएफएल फाइनेंस ने RBI के जरिए उठाई गई चिंताओं को दूर करने के लिए उठाए गए सुधारात्मक उपायों पर प्रकाश डालते हुए इस मुद्दे को संबोधित किया। हालांकि, प्रतिबंध कितने समय तक प्रभावी रहेगा, यह अनिश्चित बना हुआ है, जिससे कंपनी के ग्रोथ और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस के लिए चुनौतियां पैदा हो रही हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।