कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 29 नवंबर को बाजार बढ़त के साथ खुला। भारतीय सूचकांक मजूबत नजर आये। सेंसेक्स करीब 136.71 अंक या 0.17 प्रतिशत नीचे 79,180.45 पर खुला। निफ्टी 50.25 अंक या 0.21 प्रतिशत ऊपर 23964.45 पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1241 शेयर बढ़े। जबकि 386 शेयर गिरे। निफ्टी पर एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ, डीआरएल, अदाणी एंटरप्राइजेज, एचयूएल और सन फार्मा के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि टीसीएस, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, ग्रासिम, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।