Top Intraday Calls: आज कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार गिर कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 200.96 अंक या 0.26 प्रतिशत नीचे 76147.10 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 38.70 अंक या 0.17 प्रतिशत गिर कर 23152.00 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1108 शेयर बढ़े। जबकि 428 शेयर गिरे। निफ्टी पर सन फार्मा, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया और श्रीराम फाइनेंस के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाइटन, इंफोसिस, टीसीएस के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Dabur
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें डाबर का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 503 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 510 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 500 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Nestle India
राजेश सातपुते ने आज के लिए एफएमसीजी स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि नेस्ले इंडिया का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2252 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2320 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2220 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - DLF
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में डीएलएफ पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 706 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये 730 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 694 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - L&T Finance
आशीष बहेती ने आज के लिए फाइनेंस कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एलएंडटी फाइनेंस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 150 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 153 से 155 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 148 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का आज का इंट्राडे स्टॉक - Avenue Supermart
शिल्पा राउत ने आज के लिए रिटेल दिग्गज कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एवन्यू सुपरमार्ट का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 3929 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 3870 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का आज का इंट्राडे स्टॉक - Pidilite
प्रशांत सावंत ने आज के लिए एढेसिव एंड केमिकल सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि पिडीलाइट का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2790 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2850-2860 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2750 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)