Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

Dixon Technologies के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें Dixon Technologies का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 18800 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 18690 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 18500 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Jan 06, 2025 पर 10:29 AM
Story continues below Advertisement
Poonawala Fincorp पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 326 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 340 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है

Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 6 जनवरी को बाजार हल्की मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 101.64 अंक या 0.13 प्रतिशत ऊपर 79324.75 के स्तर पर खुला। निफ्टी 27.95 अंक या 0.12 प्रतिशत ऊपर 24032.65 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1190 शेयर बढ़े। जबकि 453 शेयर गिरे। निफ्टी पर बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एमएंडएम, इंफोसिस और टाटा महिंद्रा के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, सिप्ला, ओएनजीसी, बीईएल, पावर ग्रिड और टाटा स्टील के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Dixon Technologies

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें डिक्सन टेक्नोलॉजीज का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 18690 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 18800 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 18500 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का आज का इंट्राडे स्टॉक - Kalyan Jewellers

चंदन तापड़िया ने बाजार खुलते ही कल्याण ज्वेलर्स के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 815 रुपये तक जा सकता है। इसमें 792 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 777 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - HCL Tech

आशीष बहेती ने आज के लिए आईटी कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एचसीएल टेक का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1959 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2000-2040 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 925 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Poonawala Fincorp

मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में पूनावाला फिनकॉर्प पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 326 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये 340 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 319.90 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Infosys

राजेश सातपुते ने आज के लिए आईटी स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इंफोसिस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1966 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2010 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1950 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का आज का इंट्राडे स्टॉक - Reliance Industries

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने आज के लिए ऑयल, टेलीकॉम और रिटेल सेक्टर में काम करने वाली कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1261 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1275 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1250 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

 

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।