Top Intraday Calls: बाजार खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में इनमें दिखेगा जोरदार एक्शन

HUL के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें HUL का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 2350 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 2317 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 2300 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Apr 09, 2025 पर 10:06 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tata Steel पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 127 रुपये के स्तर पर बिकवाली करनी चाहिए। ये स्टॉक 121 रुपये के लेवल तक जा सकता है

Top Intraday Calls: निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार गिरावट के साथ खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 392.08 अंक या 0.53 प्रतिशत ऊपर 73835.00 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 131.30 अंक या 0.58 प्रतिशत चढ़ कर 22404.50 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 606 शेयर बढ़े। जबकि 960 शेयर गिरे। निफ्टी पर पावर ग्रिड, बजाज ऑटो, एचयूएल, एमएंडएम और टाटा मोटर्स के स्टॉक टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि निफ्टी में डॉ रेड्डीज, इंफोसिस, विप्रो, टाटा स्टील, एचसीएल टेक और ओएनजीसी स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - HUL

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें एचयूएल का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 2317 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2350 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 2300 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - United Spirits

आशीष बहेती ने आज के लिए बेवरेज कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि युनाइटेड स्पिरिट्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1436 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1470 से 1500 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1410 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Tata Steel

मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में टाटा स्टील पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज मंदी नजर आ सकती है। इसमें 127 रुपये के स्तर पर बिकवाली करनी चाहिए। ये 121 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 130 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - Hindustan Aeronautics

सच्चितानंद उत्तेकर ने आज के लिए डिफेंस कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि हिंदु्स्तान एयरोनॉटिक्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 4030 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 3950- 3900 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 4070 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Adani Green

राजेश सातपुते ने आज के लिए एनर्जी सेक्टर स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रीन का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 862 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 820 से 800 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 880 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।