आज इंट्राडे में इन शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर कराई ट्रेंडिंग

ICICI Bank के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें ICICI Bank का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 1320-1330 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 1310 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 1304 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Dec 30, 2024 पर 10:17 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Adani Enterprises पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 2482 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 2600 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 30 दिसंबर को बाजार कमजोरी के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 60.04 अंक या 0.08 प्रतिशत ऊपर 78639.03 के स्तर पर खुला। निफ्टी 19.20 अंक या 0.08 प्रतिशत ऊपर 23794.20 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1053 शेयर बढ़े। जबकि 597 शेयर गिरे। निफ्टी पर एचडीएफसी लाइफ, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को, बीपीसीएल और एचसीएल टेक के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि अदाणी एंटरप्राइजेज, भारती एयरटेल, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, नेस्ले इंडिया और हीरो मोटोकॉर्प के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - ICICI Bank

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें आईसीआईसीआई बैंक का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1310 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1320-1330 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1304 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Polycab

आशीष बहेती ने आज के लिए केबल एंड वायर सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि पॉलीकैब का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 7189 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 7300-7350 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 7100 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का आज का इंट्राडे स्टॉक - KEI Industries

चंदन तापड़िया ने बाजार खुलते ही केईआई इंडस्ट्रीज के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 4580 रुपये तक जा सकता है। इसमें 4388 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 4300 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का आज का इंट्राडे स्टॉक - Paytm

रचना वैद्य ने आज के लिए फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि पेटीएम का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1029 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1040-1050 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1020 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Adani Enterprises

मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में अदाणी एंटरप्राइजेज पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 2482 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये चढ़कर 2600 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 2419 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Divis Lab

राजेश सातपुते ने आज के लिए फार्मा स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि डिवीज लैब का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 5965 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 6010-6070 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 5900 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।