Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 10 जनवरी को बाजार मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 170.70 अंक या 0.22 प्रतिशत ऊपर 77790.91 के स्तर पर खुला। निफ्टी 40.85 अंक या 0.17 प्रतिशत ऊपर 23567.35 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 667 शेयर बढ़े। जबकि 821 शेयर गिरे। निफ्टी पर टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक और बीपीसीएल के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि श्रीराम फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, बीईएल और अदाणी एंटरप्राइजेज के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - IRCTC
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें आईआरसीटीसी का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 781 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 800 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 775 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का आज का इंट्राडे स्टॉक - HDFC AMC
प्रशांत सावंत ने बाजार खुलते ही एचडीएफसी एएमसी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज गिरकर 3825 से 3800 से 3530 रुपये तक जा सकता है। इसमें 3953 रुपये के स्तर पर बिकवाली करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 3985 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - HCL Tech
आशीष बहेती ने आज के लिए आईटी कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एचसीएल टेक का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1936 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2000-2040 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1930 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - IndusInd Bank
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में इंडसइंड बैंक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज कमजोरी नजर आ सकती है। इसमें 971 रुपये के स्तर बिकवाली करनी चाहिए। ये 935 रुपये के लेवल तक गिर सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 986 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Infosys
राजेश सातपुते ने आज के लिए आईटी स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इंफोसिस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1952 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1935 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का आज का इंट्राडे स्टॉक - Oracle Financial
शिल्पा राउत ने आज के लिए फाइनेंस सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ओरैकल फाइनेंशियल का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 11764 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 12000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 11600 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)