बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में हो सकती है तगड़ी कमाई

UPL के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें UPL का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 530 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 541 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। हालांकि इसमें 547 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Nov 11, 2024 पर 10:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bharat Forge पर NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1404 रुपये के आस-पास बिकवाली करनी चाहिए। ये स्टॉक 1370 से 1350 रुपये के लेवल तक गिर सकता है

आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 11 नवंबर को बाजार गिरावट के साथ खुला। भारतीय सूचकांकों में कमजोरी नजर आई। सेंसेक्स 423.75 अंक या 0.54 प्रतिशत नीचे 79,053.11 पर खुला। निफ्टी 129.55 अंक या 0.54 प्रतिशत नीचे 24018.20 पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 805 शेयर बढ़े। जबकि 900 शेयर गिरे। एशियन पेंट्स में सबसे ज्यादा कमजोरी नजर आई। शुरुआती ट्रेड्स में ये 9 परसेंट टूट गया। निफ्टी पर मारुति सुजुकी, ब्रिटानिया, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक और ट्रेंट प्रमुख गेनर्स रहे। जबकि एशियन पेंट्स, डीआरएल, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी लाइफ और ओएनजीसी प्रमुख लूजर्स रहे। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज पर बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - UPL

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें यूपीएल का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 541 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 530 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 547 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - RBL Bank

मानस जायसवाल ने आज के लिए बैंकिंग स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि आरबीएल बैंक का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 162 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 154 रुपये का लक्ष्य देखने मिलेगा। इसमें 166.10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की भी सलाह उन्होंने दी।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Tata Motors

राजेश सातपुते ने बाजार खुलते ही टाटा मोटर्स के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 845-850 रुपये तक जा सकता है। इसमें 823 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 805 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Asian Paints 9% फिसला, Q2FY25 के खराब नतीजों पर क्या और टूटेगा शेयर, जानें ब्रोकरेजेज की राय

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bharat Forge

आशीष बहेती ने आज के लिए फोर्जिंग और ऑटोमेटिव सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि भारत फोर्ज का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1404 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 1370 से 1350 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1425 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - Infosys

सच्चितानंद उत्तेकर ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में इंफोसिस पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर सकती है। इसमें 1840 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये 1850 से 1885 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड लिहाज से इसमें 1822 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का आज का इंट्राडे स्टॉक - Maruti Suzuki

चंदन तापड़िया ने आज के लिए ऑटो सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 11463 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 11900 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 11200 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।