आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 11 नवंबर को बाजार गिरावट के साथ खुला। भारतीय सूचकांकों में कमजोरी नजर आई। सेंसेक्स 423.75 अंक या 0.54 प्रतिशत नीचे 79,053.11 पर खुला। निफ्टी 129.55 अंक या 0.54 प्रतिशत नीचे 24018.20 पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 805 शेयर बढ़े। जबकि 900 शेयर गिरे। एशियन पेंट्स में सबसे ज्यादा कमजोरी नजर आई। शुरुआती ट्रेड्स में ये 9 परसेंट टूट गया। निफ्टी पर मारुति सुजुकी, ब्रिटानिया, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक और ट्रेंट प्रमुख गेनर्स रहे। जबकि एशियन पेंट्स, डीआरएल, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी लाइफ और ओएनजीसी प्रमुख लूजर्स रहे। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज पर बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
