बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में इनमें दिखेगा जोरदार एक्शन

Mahanagar Gas के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें महानगर गैस का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 1900 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 1861 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 1839 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Aug 19, 2024 पर 10:20 AM
HPCL पर NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 388 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 395 से 404 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 19 अगस्त को बाजार बढ़त के साथ खुला। बाजार की शुरुआत के तुरंत बाद निफ्टी करीब 80 प्वाइंट चढ़कर 24621 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इसमें करीब 0.35 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। वहीं सेंसेक्स करीब 201 अंक ऊपर नजर आया। इसमें तकरीबन 0.25 परसेंट का उछाल दिखाई दिया। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 332 अंक या 0.58 परसेंट ऊपर 57988 के स्तर पर दिखाई दिया। निफ्टी आईटी इंडेक्स भी 0.03 परसेंट की बढ़त पर कारोबार करता दिखा। बाजार की शुरुआत में 1573 स्टॉक्स में तेजी जबकि 264 स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज पर बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें दिन भर एक्शन दिख सकता है।

    prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Mahanagar Gas

    प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें महानगर गैस का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1861 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1900 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1839 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Ashok Leyland

    मानस जायसवाल ने आज के लिए ऑटो सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि अशोक लीलैंड का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें उन्होंने अगस्त की एक्सपायरी वाली 260 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 4.10 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 7-8 रुपये का लक्ष्य देखने मिलेगा। इसमें 2.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की भी सलाह उन्होंने दी।

    rachanavaidya.in की रचना वैद्य का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bank Of Baroda

    रचना वैद्य ने बाजार खुलते ही बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 250 से 252 रुपये तक जा सकता है। इसमें 247 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 245 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

    VOLTAS के मैनेजमेंट की अच्छी कमेंट्री के बाद ब्रोकरेज की स्टॉक पर ट्रेडिंग की सलाह, होगी तगड़ी कमाई

    www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Wipro

    राजेश सातपुते ने आज के लिए आईटी सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि विप्रो का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 518 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 535-540 रुपये का लक्ष्य देखने मिलेगा। इसमें 510 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की भी सलाह उन्होंने दी।

    Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - Hindustan Aeronautics

    सच्चितानंद उत्तेकर ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर सकती है। इसमें 4819 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 5000 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड लिहाज से इसमें 4760 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - HPCL

    आशीष बहेती ने आज कमाई के लिए एचपीसीएल के स्टॉक में खरीदारी करवाई। उन्होंने कहा कि इसमें 388 रुपये के आस-पास खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 382 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाकर ट्रेड लेने पर इसमें 395 से 404 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।