सिर्फ 4 दिनों में तीनों एक्सपर्ट ने कमाया 10% से ज्यादा का रिटर्न, ये 5 स्टॉक्स आज निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई

PVR Inox पर निर्मल बंग के नीरव छेड़ा ने 1486 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1620 रुपये के लक्ष्य के लिए 1460 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। Manappuram Finance पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 124 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 140 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jun 16, 2023 पर 12:42 PM
Rain Industries पर प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत ने 171 रुपये के लेवल पर 178 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में पांचवें दिन 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते निर्मल बंग के नीरव छेड़ा, Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत और प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत के बीच मुकाबला हो रहा है। इस खेल में कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर नीरव छेड़ा के सुझाये स्टॉक्स ने 10.6% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 8.5% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर शिल्पा राउत के सुझाये स्टॉक्स ने 11.8% का रिटर्न दिया।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    निर्मल बंग के नीरव छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY PVR Inox Ltd


    नीरव छेड़ा ने इसमें 1486 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1620 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1460 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY Manappuram Finance

    प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 124 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 140 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 117 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत का कमाईवाला स्टॉकः BUY Rain Industries

    शिल्पा राउत ने इस स्टॉक में 171 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 169 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 178 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

    निर्मल बंग के नीरव छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Metropolis Health

    नीरव छेड़ा ने इसमें 1341 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1450 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1305 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY Ashok Leyland

    प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 167 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 180 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 160 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।