चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

UPL पर शिल्पा राऊत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 9.40 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 12/19 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 16, 2023 पर 12:00 PM
Sagar Cements पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से 226 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में मिडकैप की पार्टी जारी है। इंडेक्स लगातार 5वें दिन रिकॉर्ड हाई पर पहुंच कर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 300 प्वाइंट ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी भी 18800 की तरफ जाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए शिल्पा राऊत ने यूपीएल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने बिड़लासॉफ्ट में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रशांत सावंत ने वॉकहार्ट पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने सागर सीमेंट्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः UPL

    शिल्पा राऊत ने UPL के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 9.40 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 12/19 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Birlasoft


    चंदन तापड़िया ने Birlasoft पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Birlasoft में 345 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 360 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 335 रुपये पर लगाएं।

    Today's Top Brokerage Calls: सिएट, केईसी इंटरनेशनल, पीएनसी इंफ्रा और पीरामल फार्मा पर हैं ब्रोकरेजेज का दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Wockhardt

    प्रशांत सावंत ने Wockhardt पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Wockhardt में 203 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 250/265 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 175 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Sagar Cements

    गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Sagar Cements का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Sagar Cements के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 226 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।