शेयर बाजार में सिर्फ 4 दिनों में 1 एक्सपर्ट ने 14% और दूसरे ने 11% रिटर्न कमाया, आज इन्होंने किन स्टॉक्स पर लगाया दांव

Arihant Capital Markets के रत्नेश गोयल ने बाटा (Bata) के शेयर पर बिकवाली करके के कमाई करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसमें और कमजोरी नजर आ सकती है। इसमें 1559 के स्तर पर बिकवाली करनी चाहिए। इसमें 1420 का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1600 पर स्टॉपलॉस लगाएं

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 12:01 PM
ITI पर समित चव्हाण ने 110 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 124 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में तीसरे दिन 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते के लिए wavesstrategy.com के आशीष कयाल, Angel One के समित चव्हाण और Arihant Capital Markets के रत्नेश गोयल के बीच मुकाबला हो रहा है। चौथे दिन की समाप्ति पर ASHISH KYAL के सुझाये स्टॉक्स ने 14% का रिटर्न दिया। जबकि SAMEET CHAVAN के सुझाये स्टॉक्स ने चौथे दिन की समाप्ति पर 0.6% का निगेटिव रिटर्न दिया। वहीं चौथे दिन की समाप्ति पर RATNESH GOYAL के सुझाये स्टॉक्स ने 11% का रिटर्न दिया। आज तीनों एक्सपर्ट्स ने इन स्टॉक्स पर खरीदारी और बिकवाली की रेटिंग दी है।

    KHILADI TOP TRADES

    चौथे दिन की ASHISH KYAL की टॉप कॉल Restaurant Brands Asia रही जिसने 2% का रिटर्न दिया


    चौथे दिन की SAMEET CHAVAN की टॉप कॉल RVNL रही जिसने 5% का रिटर्न दिया

    चौथे दिन की RATNESH GOYAL की टॉप कॉल Divis Lab रही जिसने 1% का रिटर्न दिया।

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Birla Corp

    आशीष ने कहा कि इसमें 996 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1100 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 970 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Angel One के समित चव्हाण का कमाईवाला शेयरः BUY ITI

    समित ने इस स्टॉक में 110 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 105 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 124 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    इन 4 स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में मिलेगा जोरदार मुनाफा, अलग-अलग सेगमेंट से दिग्गजों ने सुझाये दमदार शेयर

    Arihant Capital Markets के रत्नेश गोयल का कमाईवाला स्टॉकः SELL Bata

    रत्नेश ने कहा कि इस स्टॉक में 1559 के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1420 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 1600 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    Angel One के समित चव्हाण का कमाईवाला शेयरः BUY IRFC

    समित ने इस स्टॉक में 33.25 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 32 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 37 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।