इन 4 स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में मिलेगा जोरदार मुनाफा, अलग-अलग सेगमेंट से दिग्गजों ने सुझाये दमदार शेयर

SBI Life (एसबीआई लाइफ) पर राजेश पालवीय ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी के एक्सपायरी वाली 1320 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदनी चाहिए। इसमें 22.95 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने पर कॉल में 35 से 38 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। राजेश ने इसमें 17 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह दी

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 11:36 AM
Edelweiss Financial के स्टॉक पर आशीष माहेश्वरी ने खरीदारी की राय दी। उन्होंने कहा मिडकैप सेगमेंट का स्टॉक मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न दे सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कमाई वाले चार ट्रेड सुझाये हैं। इसमें ऑप्शन ट्रेड, एफएंडओ ट्रेड बताया गया। इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में कौन सा स्टॉक अच्छा करेगा उस पर ट्रेड बताया गया है। किस स्टॉक का चार्ट अच्छा लग रहा है। उस लिहाज से उसमें ट्रेड सुझाये गये। आज चारों एक्सपर्ट्स ने टाटा स्टील, एमसीएक्स, एडेलवीज फाइनेंशियल और एसबीआई लाइफ के शेयरों पर ट्रेड सुझाये गये हैं। चार का चौका में राजेश पालवीय द्वारा एक सस्ता ऑप्शन, चंदन तापड़िया द्वारा एक एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉक सुझाया गया। जबकि चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉक आशीष बहेती ने सुझाया और आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप फंडा स्टॉक सुझाया।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः SBI Life (एसबीआई लाइफ)

    राजेश पालवीय ने SBI Life के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी के एक्सपायरी वाली 1320 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 22.95 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 35 से 38 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 17 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Tata Steel (टाटा स्टील)


    चंदन तापड़िया ने एफ एंड ओ सेक्टर से Tata Steel पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें फ्यूचर में खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि Tata Steel का स्टॉक फ्यूचर में 120 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें फ्यूचर में 126 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 117 रुपये पर लगाएं।

    HCL Tech का स्टॉक 2% से ज्यादा टूटा, ब्रोकरेजेज से जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉकः MCX (एमसीएक्स )

    आशीष बहेती ने कहा कि आज उन्हें MCX का चार्ट खरीदारी करने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। इसमें 1543 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1600 से 1630 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इस स्टॉक पर 1510 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Edelweiss Financial (एडेलवीज फाइनेंशियल)

    आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से Edelweiss Financial का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Edelweiss Financial के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 71 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें आने वाले समय में तेजी नजर आयेगी। इसमें बने रहने पर आने वाले समय में अच्छी कमाई हो सकती है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।