Get App

COVID-19 vaccination: वैक्सीन की कमी के कारण शनिवार को मुंबई में बंद रहेंगे कोरोना वैक्सीन सेंटर

कोरोना वैक्सीन के शॉर्टेज के चलते 8 जुलाई को मुंबई में महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी द्वारा संचालित वैक्सीनेशन सेंटरो पर टीके नहीं लग पाए थे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2021 पर 5:00 PM
COVID-19 vaccination: वैक्सीन की कमी के कारण शनिवार को मुंबई में बंद रहेंगे कोरोना वैक्सीन सेंटर

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC)  ने 9 जुलाई को कहा है कि मुंबई में शनिवार को बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित वैक्सीनेशन सेटरों पर कोरोना वैक्सीन नहीं लग पाएगी। इसकी वजह यह है कि मुंबई में कोरोना वैक्सीन की कमी हो गई है ।

इसके अलावा इसके साथ ही साप्ताहिक  छुट्टी की वजह से रविवार को भी कोरोना टीकाकरण नहीं हो पाएगा। बता दें कि वैक्सीन के शॉर्टेज के चलते 8 जुलाई को भी मुंबई में महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी द्वारा संचालित वैक्सीनेशन सेंटरो पर टीके नहीं लग पाए थे।

अपने बयान में बीएमसी ने आगे कहा कि वैक्सीन का नया स्टॉक मिलते ही फिर ने नागरिकों को टीका लगना शुरु हो जाएगा। इस बयान में आगे कहा गया है कि मुंबई के नागरिकों को उपलब्ध वैक्सीन के डोज के आधार पर वैक्सीन से जुड़े अपडेट दिए जाते रहते हैं।

इसके पहले भी बीएमसी ने 1 जुलाई को वैक्सीन की शॉर्टेज की वजह से बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित टीकाकरण केंद्रों पर टीका ना लग पाने की सूचना दी थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें