संवत 2081 में कंप्लीट सर्किल के गुरमीत चड्ढ़ा के पसंदीदा ये शेयर दे सकते हैं बंपर रिटर्न, न चूके नजर

एनर्जी ट्रांजिशन में क्लीन एनर्जी से जुड़ा शेयर प्राज इंडस्ट्रीज भी गुरमीत को पसंद है। इसके अलावा रिसाइकिलिंग से जुड़े शेयर भी गुरमीत को अच्छे लग रहे हैं। इसमें उनको गणेशा इकोस्फीयर का शेयर अच्छा लग रहा है

अपडेटेड Nov 02, 2024 पर 2:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुरमीत चड्ढ़ा का नए संवत के लिए पसंदीदा शेयर टाटा पावर भी है। यह एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड कंपनी है जो जेनरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन और इक्विपमेंट सब जगह पैठ रखती है

कंप्लीट सर्किल के गुरमीत चड्ढ़ा ने कहा कि वे संवत 2081 के लिए एनर्जी और एनर्जी ट्रांजिशन थीम को लेकर बहुत बुलिश हैं। नेशनल एनर्जी प्लान से पूरे पावर वैल्यूचेन को फायदा होगा। इसमें पावर जेनरेशन, डिस्ट्रीब्यूशन और इक्विपमेंट सभी कामों से जुड़ी कंपनियों के शेयर शामिल हैं। पावर सेक्टर में एनटीपीसी अकेला अगले 2 साल में 40-45 गीगावॉट थर्मल पावर विस्तार करेगा। कंपनी 2030-31 तक 60 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता जोड़ने पर काम कर रही है। कंपनी के पावर जेनरेशन में आगे 14-15 फीसदी की सालना ग्रोथ देखने को मिल सकती है। कोविड पीरियड में एनटीपीसी का ईपीएस 11 रुपए के आसपास था। आज यह 22 रुपए के आसपास है। इस साल का ईपीएस 23-24 रुपए के आसपास रहने की उम्मीद है। स्टॉक का वैल्युएशन भी सही दिख रहा है।

टाटा पावर पर बुलिश नजरिया

गुरमीत चड्ढ़ा का नए संवत के लिए अगल पसंदीदा शेयर टाटा पावर है। यह एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड कंपनी है जो जेनरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन और इक्विपमेंट सब जगह पैठ रखती है। कंपनी 2027 तक कंपनी के रेवेन्यू को 50 हजार करोड़ रुपए से बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपए करने की बात कर रही है। आगे कंपनी में काफी अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी।


Samvat 2081 big Cues: नए साल में लॉर्ज कैप, क्वालिटी और लिक्विड शेयरों पर फोकस करने की रणनीति करेगी काम

डिजिटल स्पेस में न्यू एज टेक कंपनियां भी गुरमीत को पसंद

एनर्जी ट्रांजिशन में क्लीन एनर्जी से जुड़ा शेयर प्राज इंडस्ट्रीज भी गुरमीत को पसंद है। इसके अलावा रिसाइकिलिंग से जुड़े शेयर भी गुरमीत को अच्छे लग रहे हैं। इसमें उनको गणेशा इकोस्फीयर का शेयर अच्छा लग रहा है। इसके अलावा डिजिटल स्पेस में न्यू एज टेक कंपनियां भी गुरमीत को पसंद है। जोमैटो उनको पसंद है। दूसरी तिमाही में कंपनी का फूड डिलिवरी तो बढ़ा ही है ब्लिंकिट बहुत तेजी से ग्रो कर रहा है। पीबी फिनटेक भी गुरमीत को बहुत पसंद है। उनका कहना है नए संवत में वे इन तीन चार सेक्टरों में पोजीशन बनाएंगे। इस मार्केट करेक्शन में इनमें निवेश का अच्छा मौका भी बन गया है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।