Get App

बाजार में वोलैटिलिटी के बीच एक्सपर्ट्स ने 3 स्टॉक्स में कराई खरीदारी और एक शेयर में बिकवाली, जानें स्टॉक्स के नाम

IRCTC के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इसमें बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 588 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए। IRCTC के शेयर में 575 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 594 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 27, 2023 पर 4:07 PM
बाजार में वोलैटिलिटी के बीच एक्सपर्ट्स ने 3 स्टॉक्स में कराई खरीदारी और एक शेयर में बिकवाली, जानें स्टॉक्स के नाम
GSPL पर SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा के रूप में 271 के स्तर पर खरीदारी करने को कहा

बाजार में सेकंड हाफ में निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं एफएंडओ गेनर्स के रूप में लुपिन, ग्रासिम, इंफो एज, बायोकॉन, स्ट्राइड्स फार्मा और ग्लेनमार्क के स्टॉक्स तेजी करते नजर आये। जबकि एफएंडओ लूजर्स के रूप में जीएनएफसी, वोडाफोन आइडिया, टोरेंट पावर, अशोक लीलैंड, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, टाटा पावर गिरावट पर कारोबार करते हुए दिखे। इस बीच बाजार में 4 एक्सपर्ट्स ने टाटा केमिकल, आईआरसीटीसी, टाइटन और जीएसपीएल के शेयरों में ट्रेड लेने की सलाह दी।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Tata Chemical

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि टाटा केमिकल के स्टॉक में अप्रैल की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1000 के स्ट्राइक वाली कॉल 15 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 22 से 28 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 10 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः IRCTC

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से आईआरसीटीसी के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 575 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 594 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 588 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें