Nifty trend: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 70 प्वाइंट की तेजी के साथ 22550 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी करीब 250 अंक चढ़कर आज भी निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। ऐसे में इंडेक्स पर अपनी रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22585-22633(20DEMA) पर और बड़ा रजिस्टेंस 22682-22730/22749 पर है। इसके लिए पहला बेस 22290/22323-22377 पर और दूसरा बड़ा बेस 22190-22238 पर है।
