Index trading : बाजार की चाल सपाट, वीरेंद्र कुमार से जानें निफ्टी-बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति

Nifty trend : कल उछाल में बिकवाली की रणनीति कारगर रही। कल बेस-1 टूटने पर बेचना कारगर रहा, 24509 का टारगेट मिला। इंडेक्स के साथ FII की कैश में भारी बिकवाली रही है। सितंबर FII के आंकड़ों में 1.68 लाख शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट देखने को मिले हैं। FIIs का निगेटिव रवैया आगे बरकरार रह सकता है

अपडेटेड Aug 29, 2025 पर 10:23 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 54210-54333 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54691-54825/55010 पर है। इसके लिए पहला बेस 53513(200DEMA)-53610 पर और दूसरा बड़ा बेस 53010/53166-53306 पर है

Index trading : सितंबर सीरीज की सधी हुई शुरुआत हुई है। निफ्टी 24500 के करीब फ्लैट दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी में आज आउटपरफॉर्मेंस दिख रहा है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव है। FMCG और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी है। कोलगेट, ब्रिटानिया और RBL बैंक वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है। साथ ही चुनिंदा NBFCs में भी रौनक है। लेकिन ऑटो और रियल्टी में कमजोरी है। दोनों इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा कमजोर दिख रहे हैं। ऐसे में निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज क्या हो रणनीति इस बात करते हुए सीएएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24644-24710 पर और बड़ा रजिस्टेंस- 24777-24801/24827 पर है। इसके लिए पहला बेस 24392-24437 पर और बड़ा बेस 24263(200DEMA)-24316 पर है।

कल उछाल में बिकवाली की रणनीति कारगर रही। कल बेस-1 टूटने पर बेचना कारगर रहा, 24509 का टारगेट मिला। इंडेक्स के साथ FII की कैश में भारी बिकवाली रही है। सितंबर FII के आंकड़ों में 1.68 लाख शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट देखने को मिले हैं। FIIs का निगेटिव रवैया आगे बरकरार रह सकता है। 24600-700 कॉल राइटर्स जोन है। 24800-25000 पर भारी कॉल राइटिंग हुई है। 24500 के पुट पर सबसे ज्यादा OI है। 24263 पर 200DEMA स्थित है। आज से नई सीरीज की शुरुआत, बिकवाली, उछाल में बिकवाली संभव है। रजिस्टेंस-1 के नीचे बेचे/उछाल में बेचें, स्विंग में 24801/24827 मुमकिन है। बेस-1 पर सौदे चेक करें, टूटा तो नीचे बेस-2 तक जा सकता है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति


वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 54210-54333 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54691-54825/55010 पर है। इसके लिए पहला बेस 53513(200DEMA)-53610 पर और दूसरा बड़ा बेस 53010/53166-53306 पर है। कल इसने 54000 तोड़ा और लगभग 200DEMA भी मिला। 54000 पर पुट राइटर्स है। मतलब 54000-53800 का स्तर अहम है। बिकवाली के सौदों में रिस्क रिवॉर्ड का ध्यान रखें। बिकवाली के लिए ऊपरी स्तरों का इस्तेमाल करें। रजिस्टेंस-1 के ऊपर गया तो स्विंग में रजिस्टेंस-2 संभव है। निफ्टी बैंक ओवरसोल्ड जोन में इसलिए पुलबैक संभव है। जबतक रजिस्टेंस-2 (100DEMA) के नीचे हैं पुलबैक ज्यादा नहीं टिकेगा। बेस-1 पर सौदों का जरूर चेक करें, यहां पर 200DEMA है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।